नवविवाहिता की फांसी लगाकर हत्या
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: जिले के गांव उष्मापुर में एक विवाहिता शुक्रवार की देर शाम फांसी के फंदे
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: जिले के गांव उष्मापुर में एक विवाहिता शुक्रवार की देर शाम फांसी के फंदे पर झूल गई। मृतका की तीन माह पहले ही शादी हुई थी। मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने तथा उसके ससुर पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। डीएसपी कोसली सहित अन्य अधिकारियों ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
गांव उष्मापुर निवासी सुमित की पत्नी ने शुक्रवार की शाम को फांसी का फंदा लगा लिया। विवाहिता की मौत की सूचना के बाद जाटूसाना थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। डीएसपी कोसली अनिल कुमार व एफएसएल इंचार्ज बसंत कुमार ने भी घटना स्थल का मुआयना किया। सूचना के बाद मायका पक्ष के लोग भी उष्मापुर पहुंच गए। मृतका के पिता ने बताया कि शव बेड पर पड़ा हुआ था और गले में रस्सी के निशान थे। उन्होंने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। शिकायत में उन्होंने कहा है कि उसकी बेटी की शादी इसी वर्ष एक फरवरी को सुमित के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उसके ससुर द्वारा भी दुष्कर्म का प्रयास किया गया था। ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बेटी की हत्या की है। रोहडाई थाना पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा मृतका के पिता की शिकायत पर पति सुमित सहित पांच लोगों के
खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
----------------
मृतका के पिता की शिकायत पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव मायका पक्ष को सौंप दिया है।
-एएसआई सुरेश कुमार, जांच अधिकारी, रोहडाई थाना