सुभाष बने वन मजदूर यूनियन के प्रधान
जासं,रेवाड़ी: हरियाणा वन विभाग मजदूर यूनियन की बावल रेंज इकाई की बैठक शनिवार को यूनियन के राज्य महासच
जासं,रेवाड़ी: हरियाणा वन विभाग मजदूर यूनियन की बावल रेंज इकाई की बैठक शनिवार को यूनियन के राज्य महासचिव राजकुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से बावल रेंज कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सुभाषचंद को जिला प्रधान चुना गया। बैठक में अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। महासचिव राजकुमार ने कहा कि यूनियन की तरफ से वन मजदूरों के हितों के लिए हमेशा कार्य किया जाएगा तथा लंबित मांगों को लेकर जल्द ही अधिकारियों से मिलकर तमाम समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। तत्पश्चात सर्वसम्मति से गठित कार्यकारिणी में सुभाष चंद को प्रधान, दयाचंद को सचिव, सुमेर ¨सह को कोषाध्यक्ष, हरमेश ¨सह को उपप्रधान एवं कृष्ण कुमार सहसचिव चुना गया। बैठक में जगदीश चंद, सुमेर ¨सह, बिरेंद्र ¨सह, राधेश्याम, किशोरचंद, मनोहरलाल व मामचंद मौजूद थे।