खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्र गुरुग्राम में बनेंगे
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: गुरुग्राम मंडल के समस्त खिलाड़ियों के खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्र बनाए जा रह
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी:
गुरुग्राम मंडल के समस्त खिलाड़ियों के खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से इसके लिए 27 मार्च को गुरुग्राम स्थित नेहरू स्टेडियम में बनाए जाएंगे। इसमें मंडल के अंतर्गत समस्त जिलों के खिलाड़ियों को पहुंचना होगा। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी की ओर से जिला के विभिन्न खेलों के खिलाड़ी जो खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं वे 27 मार्च को सुबह 10 बजे तक गुरुग्राम स्थित नेहरू स्टेडियम में पहुंच सकते हैं। इन खिलाड़ियों को खेल कोटा के तहत मिलने वाली खेल सुविधाओं के लिए खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी भारत ग्रोवर ने बताया कि ऐसे खिलाड़ियों को अपने साथ अपना एफिडेविट नंबर जो नवंबर 2016 से पहले बने हैं उन्हें नया बनवाना होगा। इसके अलावा खेल उपलब्धियों के मूल प्रमाण पत्र (सपोर्टिंग सर्टिफिकेट के साथ), चार पासपोर्ट फोटोग्राफ, सत्यापित जन्म प्रमाण, हरियाणा डोमीसाइल, एफिडेविट आदि कागजात लेकर जाना होगा।