घर से निकली महिला पहुंची निमोठ
संस, कुंड:ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर 15 दिन पहले अपने घर से निकली एक महिला भटकते हुए खोल
संस, कुंड:ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर 15 दिन पहले अपने घर से निकली एक महिला भटकते हुए खोल क्षेत्र के गांव निमोठ पहुंच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी में पता चला कि महिला का ससुराल राजस्थान में है। पुलिस ने मामले में महिला के परिजनों से संपर्क साधा तथा ससुराल पक्ष को तलब किया गया। महिला को ससुराल पक्ष के लोग अपने घर वापस ले गए हैं।
निमोठ निवासी कामरेड रामकुमार ने बताया कि 30 वर्षीय महिला गांव में ही बदहवास हालत में घूम रही थी। पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम ¨पकी बताया। महिला ने बताया कि उसकी ससुराल खुंदरोड की ढाणी मांढण राजस्थान में है। उसका पति रामनिवास व अन्य परिजन आए दिन मारते-पीटते हैं। परेशान होकर पंद्रह दिन पहले उसने ससुराल छोड़ दिया था। इसके बाद वह कई जगह होते हुए यहां पहुंची है। मामले की सूचना डहीना पुलिस को दी। डहीना पुलिस महिला को निमोठ से पुलिस चौकी में लेकर आई, वहां भी युवती ने चौकी प्रभारी के सामने यही बयान दिया। कामरेड रामकुमार ने मामले की शिकायत दी। डहीना चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि ¨पकी को चौकी से हवलदार रामकुमार के साथ मांढण पुलिस थाने में ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भेजा। मांढण थाने में खोल थाना पुलिस के साथ पहुंची महिला के ससुरालियों को पुलिस ने वहीं बुलवा लिया। दोनों पक्षों में सुलह हो गई और ससुराल वाले उसे घर ले गए।