भावना ने कंप्यूटर टाइ¨पग में मारी बाजी
संवाद सहयोगी, कुंड: यहां के विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा भावना ने जिला स्तरीय कंप्यू
By Edited By: Published: Fri, 09 Dec 2016 06:17 PM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2016 06:17 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कुंड: यहां के विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा भावना ने जिला स्तरीय कंप्यूटर टाइ¨पग प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया। गांव खोल रतन ¨सह की पुत्री भावना ने जिला स्तरीय कंप्यूटर टाइ¨पग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य विवेक यादव ने छात्रा को पुरस्कृत करते हुए कहा कि विद्यालय में खेल संबंधी व शिक्षा संबंधी सभी गतिविधियों से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है। भावना ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। इस अवसर पर संचालक अशोक कुमार, आरके गुणवाल, उप प्राचार्य रमेश कुमार सहित समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें