काम की तलाश में आई महिला से सामूहिक दुष्कर्म
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: काम की तलाश में दिल्ली आई महिला को एक युवक बहला-फुसला कर कोसली ले आया तथ
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: काम की तलाश में दिल्ली आई महिला को एक युवक बहला-फुसला कर कोसली ले आया तथा एक कमरे में बंधक बना कर रखा। युवक ने अपने जीजा के साथ मिल कर महिला के साथ तीन दिन तक सामूहिक दुष्कर्म भी किया। महिला के हाथ मोबाइल लगने से पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे बंधन मुक्त कराया। पीड़िता बिहार के जिला गया की रहने वाली है।
पुलिस ने बताया कि बिहार के जिला गया निवासी एक महिला 22 को काम की तलाश में दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। स्टेशन पर ही महिला को त्रिपुरा निवासी राजू नाम का युवक मिला। राजू ने महिला को कोसली में काम दिलाने का झांसा दिया तथा अपने साथ ले आया। राजू ने महिला के साथ शादी करने का झांसा भी दिया। राजू ने महिला को कोसली में रह रहे सेहलंग निवासी अपने जीजा लाल ¨सह के घर एक कमरे में बंद कर दिया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। उसी रात राजू का जीजा लाल ¨सह भी कमरे पर पहुंच गया तथा उसने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया। दोनों तीन दिन तक महिला के साथ दुष्कर्म करते रहे। रविवार की शाम को महिला को राजू का मोबाइल हाथ लग गया तथा उसने कंट्रोल रूम में फोन कर आपबीती की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कोसली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा महिला को कमरे से बंधन मुक्त कराया। अभी दोनों आरोपी फरार हैं।
महिला के परिवार को दी सूचना
पुलिस ने महिला की शिकायत पर अपहरण करने, सामूहिक दुष्कर्म, धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा बिहार पुलिस से संपर्क कर उसके परिजनों को भी सूचना दी गई है। पुलिस ने परिवार के आने तक महिला को धारूहेड़ा स्थित आशा किरण में रखा है।
----------
सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को कमरे से छुड़ा लिया तथा दो लोगों पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उन्हें जल्द ही गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। महिला के परिजनों को भी सूचित किया गया है, परंतु अभी तक परिजन रेवाड़ी नहीं पहुंचे हैं।
-एएसआइ अमलेश, जांच अधिकारी।