नवविवाहिता ने लगाई फांसी, दहेज हत्या का मामला दर्ज
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: जिले के गांव सुंदरोज में शुक्रवार को एक नव विवाहिता ने घर में ही फांसी ल
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: जिले के गांव सुंदरोज में शुक्रवार को एक नव विवाहिता ने घर में ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतका की दो महीने पहले शादी हुई थी। मृतका की बहन ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रामपुरा थाना पुलिस में शिकायत दी है।
पुलिस ने बताया कि गांव सुंदरोज निवासी मनोज कुमार कंपनी में कार्यरत है तथा जनवरी माह में उसने दिल्ली स्थित उत्तम नगर निवासी किरण के साथ प्रेम विवाह किया था। शुक्रवार की शाम को किरण ने अपने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद उत्तम नगर से भी मृतका के मायका पक्ष के लोग सुंदरोज पहुंच गए तथा रामपुरा थाना पुलिस को सूचना दी। मृतक की बहन कमला लोहाली ने सुसराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
पुलिस को दी शिकायत में कमला लोहाली ने कहा है कि शादी के बाद से ही मनोज व अन्य परिजनों द्वारा किरण को दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज की मांग पूरी न होने पर किरण की हत्या की गई है। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा कमला लोहाली की शिकायत पर मनोज, लाल ¨सह, रोशनी देवी, राजेंद्र व एक अन्य रिश्तेदार सतबीर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-----
महिला ने फांसी लगाई है। मृतका की बहन ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-एसआई बलवान ¨सह, जांच अधिकारी रामपुरा थाना।