ससुर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: धारूहेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का प्रयास
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: धारूहेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पति व सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में 27 वर्षीय महिला ने कहा है कि उसकी शादी नवंबर 2012 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसके दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती है। महिला ने आरोप लगाया है कि गत 21 अप्रैल को वह अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान उसका ससुर धर्मपाल कमरे में घुस आया तथा उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने ससुर, पति व सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया।