कांग्रेस राज में हुआ 12 लाख करोड़ का घोटाला: जैन
संवाद सहयोगी, कोसली: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी डा. अनिल जैन ने कहा कि कांग्रेस
संवाद सहयोगी, कोसली: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी डा. अनिल जैन ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले हुए थे, जबकि मोदी शासन में भ्रष्टाचारियों पर अंकुश लगा है। मोदी व मनोहर सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचारियों में दहशत हैं।
जैन रविवार को कोसली में सहकारिता राज्यमंत्री बिक्रम ¨सह यादव के आवास पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज व सहकारिता राज्यमंत्री बिक्रम ¨सह यादव की मौजूदगी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब विकास के लिए आने वाला पैसा विकास में खर्च होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकार गांव, गरीब व किसान के लिए अच्छा काम कर रही है। लोगों को परिवर्तन का सुखद अहसास होने लगा है। आज देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारत के नाम का डंका बज रहा है। पीएम मोदी ने देश का मान बढ़ाने का काम किया है। डा. जैन ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत फिर से विश्व गुरु कहलाएगा। उन्होंने कहा वर्तमान सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के कई मामलों की जांच की जा रही है। जांच में समय जरूर लगता है, लेकिन भ्रष्टाचारी बच नहीं सकेंगे। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि आने वाले दिनों में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर की जाएगी। गरीब के लिए इलाज कराना सस्ता होगा। दवाओं की उपलब्धता सुलभ होगी।
दूसरी ओर विज के आने का खौफ आसपास के क्षेत्र में हर स्वास्थ्य संस्था में दिखाई दिया। दो दिन पहले ही विज के आने की भनक लगने के कारण महकमें में हड़कंप की स्थिति थी।
-------
अचानक बना वीर के घर का कार्यक्रम
डा. अनिल जैन का कोसली क्षेत्र के गांव नठेड़ा जाने का कोई कार्यक्रम नहीं था। सूत्रों के अनुसार रविवार सुबह डा. जैन ने प्रदेश प्रवक्ता का जिम्मा निभा रहे पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी वीर कुमार यादव के घर जाने का मन बनाया। कोसली विस क्षेत्र में वीर कुमार को सहकारिता राज्यमंत्री बिक्रम ¨सह यादव के विरोधी गुट में माना जाता है। जब भी कोई नेता आता है और बिक्रम ¨सह यादव के अनुसार कार्यक्रम बनाता है तो उसमें दौरे के अंतिम समय तक भी वीर कुमार का पेंच कहीं न कहीं अवश्य फंस जाता है।