अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: डहीना क्षेत्र के एक गांव से लड़की के अपहरण की सूचना से शुक्रवार की रात को
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: डहीना क्षेत्र के एक गांव से लड़की के अपहरण की सूचना से शुक्रवार की रात को हड़कंप मच गया। पुलिस ने नाकाबंदी कर लड़की की तलाश शुरू की परंतु लड़की के बयान के बाद अपहरण की सूचना झूठी निकली।
शुक्रवार की रात को डहीना चौकी पुलिस को सूचना मिली कि एक लड़की का किसी ने कार में अपहरण कर लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चारों ओर नाकाबंदी कर लड़की की तलाश शुरू की। रेवाड़ी में रामपुरा थाना पुलिस द्वारा भी नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने एक कार को जांच के लिए रुकवा लिया तथा लड़की को बरामद कर लिया। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया, बल्कि वह अपने एक परिचित के साथ गुड़गांव जा रही है। सूचना मिलने के बाद लड़की के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने लड़की की बयान दर्ज करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। डहीना चौकी प्रभारी अजीत ¨सह ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस द्वारा जांच की गई। लड़की का अपहरण नहीं हुआ था। जांच के बाद पुलिस ने लड़की को परिजनों को सौंप दिया।