हडताल को लेकर सौंपी जिम्मेदारियां
जागरण संवाददाता रेवाड़ी: ऑल इंडिया यूटीयूसी की ओर से 10 मार्च को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल
जागरण संवाददाता रेवाड़ी:
ऑल इंडिया यूटीयूसी की ओर से 10 मार्च को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस संबंध में आयोजित बैठक में संगठन के सलाहाकार कामरेड़ राजेंद्र ¨सह एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद से संघर्ष करते हुए श्रमिक अधिकारों को हासिल किया था। अब आजादी के 68 वर्षों में केंद्र सरकार यूनियन बनाने जैसे अधिकारों को छिनने के लिए प्रस्तावित संशोधित कानून को पास कराना चाहती है। यह सब देश के विकास का हवाला देकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन का नारा देने वाली सरकार श्रमिक कानूनों में बदलाव करके पूंजीपति कंपनियों के लिए लूट का रास्ता प्रशस्त कर रही है, वहीं श्रमिक वर्ग को उनके अपने ट्रेड यूनियन अधिकारों से वंचित करना चाहती है। कामरेड राजेंद्र ¨सह ने कहा कि पूंजीपतियों का विकास देश का विकास नहीं हो सकता आज चंद मुट्ठी भर पूंजीपतियों का मुनाफा बढ़ रहा है। उसी अनुपात में मेहनती जनता में गरीबी बढ़ रही है। इसलिए संगठन को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ रहा है।