प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: भारतीय जीवन बीमा निगम के 59वें स्थापना दिवस पर गांव कसौला स्थित राजकीय
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: भारतीय जीवन बीमा निगम के 59वें स्थापना दिवस पर गांव कसौला स्थित राजकीय उच्च्च विद्यालय में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेवाड़ी शाखा के मुख्य प्रबंधक सुरेंद्र ¨सह राघव मुख्य अतिथि थे तथा अध्यक्षता मुख्य अध्यापक होशियार ¨सह ने की।
अपने संबोधन में मुख्य प्रबंधक सुरेंद्र ¨सह राघव ने कहा कि लड़कियों को आज समाज में बराबर का अधिकार है। लड़कियों में कोई भी भेदभाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गिरता ¨लगानुपात समाज पर कलंक है तथा शिक्षा के बल पर ही समाज में व्याप्त बुराइयों व कन्या भ्रूण हत्या को रोका जा सकता है। कार्यक्रम में लोकी पुत्र धर्म ¨सह, सोनी पुत्र अभय ¨सह, मुस्कान पुत्री धर्म ¨सह, रिया पुत्री मेघराम, सपना पुत्री विजय ¨सह, मोनिका पुत्री महेश, सविता पुत्री राजेश, प्रीति पुत्री रामस्वरूप, ज्योति पुत्री राम ¨सह व पूजा पुत्री महेंद्र ¨सह को सम्मानित किया गया। सहायक शाखा प्रबंधक मिहिर मिश्रा ने भारतीय जीवन बीमा के उत्पादन पर प्रकाश डाला। मुख्य अध्यापक होशियार ¨सह ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक चंद्रेश कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।