बारिश से किसानों को राहत, उमस ने किया परेशान
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे जिले के किसानों की शुक्रवार शाम मुर
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे जिले के किसानों की शुक्रवार शाम मुराद पूरी हुई। जिले में कई स्थानों पर तेज अंधड़ के बाद बारिश हुई जिससे किसानों ने राहत महसूस की है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि अभी अंधड़-बारिश की संभावना बरकरार है।
शुक्रवार शाम को हुई बारिश के बाद शनिवार के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री पर पहुंच गया था जो कि शनिवार को गिरकर 37 डिग्री पर ही रह गया। हालांकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पर ही बरकरार रहा। बारिश की वजह से सुबह देर शाम को ही उमस हो गई थी जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। उमस का असर शनिवार को भी दिन भर बरकरार रहा तथा तेज धूप के चलते पैदल चलने वाले लोगों को छाते का सहारा लेना पड़ा। तेज धूप की वजह से दोपहर के समय घर से भी निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर के समय स्कूल से घर लौटेच्बच्चे भी पसीने से लथपथ रहे। उमस के बीच शहर में रही बिजली की कटौती ने भी काफी मुश्किल पैदा की।
जिले में पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद अधिकांश किसानों ने बाजरा एवं ग्वार की बुवाई कर दी थी। इसके बीच में बारिश नहीं होने से उनकी ¨चता बढ़ गई थी। शुक्रवार शाम को कई स्थानों पर हुई बारिश के बाद किसानों को राहत मिली है। शनिवार को जिले के कुछ हिस्से बारिश से वंचित रह गए। किसानों ने बताया कि नमी से बाजरा एवं ग्वार की फसल को काफी फायदा होगा।