रेवाड़ी जिले में बनेगा नया एम्स : मनोहर लाल
महेश कुमार वैद्य, बावल: मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि बावल के गांव मनेठी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञ
महेश कुमार वैद्य, बावल: मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि बावल के गांव मनेठी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की स्थापना की जाएगी। रेवाड़ी में 500 करोड़ से बाइपास बनेगा। दक्षिण हरियाणा में पानी का संकट दूर करने के लिए पंजाब एवं राजस्थान के साथ बातचीत से जल विवाद हल किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शनिवार को बावल में विधायक डॉ. बनवारीलाल की ओर से आयोजित जनहित रैली को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर रक्षा राज्यमंत्री राव इंद्रजीत ¨सह विशेष रूप से मौजूद थे। सहकारिता राज्य मंत्री बिक्रम ¨सह यादव, रेवाड़ी के विधायक रणधीर ¨सह कापड़ीवास, पटौदी की विधायक बिमला यादव भी मौजूद थी।
रैली में की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं:
-हांसी-बुटाना नहर में अपने हक का पानी लेने का प्रयास करेंगे। पंजाब से लचीला रुख अपनाने की अपील की है। पंजाब याचिका वापिस ले सकता है।
-हम राजस्थान को यमुना का पानी देंगे और बदले में साहबी बैराज को भरने के लिए उनसे अपना पानी लेंगे। -रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ जिले की नहरों की क्षमता बढ़ाने के लिए 143 करोड़ की योजना मंजूर कर चुके हैं। पानी के संकट का स्थायी समाधान करने के लिए दूरगामी योजना भी बनेगी।
-सड़कों का जाल बिछाने पर प्रदेश में 1561 करोड़ रुपये खर्च करने की बात दोहराई।
-50000 कर्मचारियों की भर्ती की भी घोषणा दोहराई। फिर किया रक्षा बंधन तक हर जिले में महिला थाना खोलने व 1000 महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती करने की घोषणा।
-लाइन लास कम करने व 90 फीसद बिल भरने वाले गांवों को मिलेगी चौबीस घंटे बिजली।
सीएम की अहम बातें:
-पात्रता सिद्ध करें अतिथि अध्यापक। को¨चग का पैसा खर्च करने को भी तैयार सरकार, लेकिन अयोग्य को नहीं बनाएंगे टीचर। पात्रता सिद्ध नहीं करने वालों को दूसरी सेवाओं में मिलेगा भर्ती में मौका, डी ग्रुप में भी कर सकेंगे आवेदन।
-भविष्य का गुड़गांव बनेगा रेवाड़ी। विकास में लाएंगे तेजी।
-पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने स्वीकार की थी 1 रुपये में 15 पैसे खर्च होने की बात, लेकिन 85 पैसे का भ्रष्टाचार नहीं रोक पाए थे तत्कालीन पीएम।
-मनमोहन पर भी किए मनोहर ने कटाक्ष। बोले भ्रष्टाचार पर मौन रहे मनमोहन।
-बिना टैक्स बढ़ाए कर चोरी रोककर भरेंगे खजाना। भ्रष्टाचार रोककर करेंगे सात गुना विकास।
कांग्रेस पर बरसे राव
-राव इंद्रजीत ¨सह ने कांग्रेस सरकारों पर इलाके से भेदभाव का लगाया आरोप। सीएम को दिलाई पीएम नरेंद्र मोदी की 15 सितंबर 2013 की रेवाड़ी रैली व खुद की 23 सितंबर 2013 की शहीदी दिवस रैली की याद। मांगा इंसाफ।
-राव बोले, पेरिस व लंदन नहीं रेवाड़ी को कम से कम रोहतक तो बना दो। हमें जीने का, पीने का (पेयजल) व नौकरियों में समान हिस्सेदारी का हक दे दो।