Move to Jagran APP

अन्नदाता से फिर बेगाना हुआ मौसम

जागरण संवाददाता,रेवाड़ी: मौसम का पल-पल बदल रहा मिजाज किसानों के लिए परेशानी पैदा कर रहा है। जिले में

By Edited By: Published: Mon, 30 Mar 2015 12:59 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 12:59 AM (IST)
अन्नदाता से फिर बेगाना हुआ मौसम

जागरण संवाददाता,रेवाड़ी: मौसम का पल-पल बदल रहा मिजाज किसानों के लिए परेशानी पैदा कर रहा है। जिले में शनिवार रात से मौसम ने फिर करवट ली तो किसान खेतों की तरफ दौड़ पड़े। रविवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहा जिसके चलते किसान सरसों की थ्रेसिंग कराने की जल्दबाजी में नजर आए।

loksabha election banner

जिले में इस बार हुई बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि के चलते फसलों में काफी नुकसान हुआ है। इसकी वजह से सरसों का उत्पादन भी कम हुआ है। गेहूं की फसल में काफी नुकसान हुआ है जिसके चलते किसान अब बची हुई फसल की उम्मीद के सहारे हैं। सरसों की कटाई के बाद थ्रेसिंग कार्य चल रहा लेकिन मौसम के करवट बदलने से उनकी चिंताएं फिर बढ़ गई है। किसान नरेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ दिन तक मौसम सही रहने से कटाई का अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है अब थ्रेसिंग से पूर्व सरसों सूख जाएं तो भाव सही मिल जाएंगे। इसी बीच फिर से बूंदाबांदी होने से नुकसान और अधिक होगा। इसके चलते जिले शनिवार रात को अचानक बदले मौसम को देखते हुए रविवार को किसान सरसों की थ्रेसिंग कराने की जल्दबाजी में दिखाई दिए।

गेहूं की कटाई भी हुई तेज

मौसम की वजह गेहूं की भी कटाई तेज हो गई है। ऐसे में अब किसान गेहूं की भी जल्द कटाई करना चाह रहे हैं जिसके चलते मजदूरों की भी मांग बढ़ गई है। मजदूरों ने भी दिहाड़ी में बढ़ोतरी कर दी है। इसके चलते किसान आसपास के जिलों से भी मजदूरों को लेकर आ रहे हैं।

मंडी में भीगी सरसों

शनिवार रात तथा रविवार को हुई बूंदाबांदी के कारण मंडी में सरसों भीग गई। सरसों की थ्रेसिंग के बाद किसान सीधे ही मंडी में सरसों को लेकर आ रहे हैं लेकिन सरसों में नमी के चलते व्यापारी उन्हें पहले किसानों को सुखाने की सलाह दे रहे हैं। इसके चलते अधिकांश किसानों ने अपनी सरसों को मंडी में ही डाला हुआ है। बारिश के चलते सुखाई गई सरसों को भी किसानों को उठाना पड़ा। मौसम के इस मिजाज को देखकर व्यापारी भी अपने द्वारा खरीदी हुई सरसों को उठाने में लगे रहे। रविवार को सरसों की खरीद नहीं होने से व्यापारियों ने खरीदी हुई सरसों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

तापमान में आई कमी

मौसम बदलने की वजह से रविवार के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। रविवार को मौसम बदलने से अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच पाया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री पर रहा।

एक अप्रैल तक रहेगा ऐसा मौसम

चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एमएल खिच्चड़ ने बताया कि 1 अप्रैल तक मौसम का ऐसा ही मिजाज बना रहेगा। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन पहले की तरह पश्चिम विक्षोभ के कारण है। इस अवधि मे तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी भी होगी। उन्होंने बताया कि किसानों को चाहिए कि वे अपनी सरसों की फसल की जल्द थ्रेसिंग करा लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.