Move to Jagran APP

अमित शाह के कार्यक्रम के लिए सौंपी जिम्मेदारियां

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: भारतीय जनता पार्टी के चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर गुड़गांव में पार्ट

By Edited By: Published: Mon, 16 Mar 2015 01:04 AM (IST)Updated: Mon, 16 Mar 2015 01:04 AM (IST)
अमित शाह के कार्यक्रम के लिए सौंपी जिम्मेदारियां

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: भारतीय जनता पार्टी के चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर गुड़गांव में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेने आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 21 मार्च को गुड़गांव में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर स्थानीय सेक्टर एक स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष सतीश खोला की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश खोला ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान पूरे जोर-शोर के साथ चल रहा है। कार्यकर्ताओं के इसी उत्साह को बढ़ाने व अभियान की आगामी तैयारियों को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 21 मार्च को गुड़गांव पहुंच रहे है। उन्होंने बताया कि सौ सदस्य बनाने वाला ही पार्टी का सक्रिय सदस्य बन सकता है। सक्रिय सदस्य ही संगठन के चुनाव में हिस्सा ले सकता है और वही संगठन का पदाधिकारी बनेगा। उन्होंने बताया कि जिले में 1725 सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। धारुहेड़ा मंडल में 200, रेवाड़ी में 300, बीकानेर में 160, डहीना में 200, जाटूसाना में 180, नाहड़ में 200, खोल में 125, गढ़ी बोलनी में 200 व बावल में 160 सक्रिय सदस्य बनेंगे। इसके अलावा सौ सदस्य बनाने वाला अन्य सदस्य भी बन सकता है। सक्रिय सदस्य बनाए जाने की तिथि 18 मार्च निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च तक डेढ़ लाख सदस्य बनाए जाने के लक्ष्य को जिले की टीम हासिल कर लेगी। इस मौके पर भाजपा के जिला सदस्यता प्रमुख योगेंद्र पालीवाल, सहप्रमुख अमित यादव, रामौतार कतोपुरी, अशोक मुदगिल, अतर सिंह पांचाल, नरेद्र यादव, डा. सुभाष यादव, शक्ति सिंह, जयभगवान, उत्तम यादव व सुभाष यादव, मंडल सदस्यता प्रमुख व सह प्रमुख सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.