तापमान में बढ़ोतरी, सर्दी से मिली राहत
जागरण संवाददाता,रेवाड़ी: शनिवार को जमकर खिली धूप से लोगों को सर्दी से राहत मिली। शुक्रवार के मुकाबले
जागरण संवाददाता,रेवाड़ी: शनिवार को जमकर खिली धूप से लोगों को सर्दी से राहत मिली। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार के अधिकतम तापमान में आई 4 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद सर्दी का असर काफी कम हो गया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 3.4 तथा अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह के समय सर्दी का असर कायम
न्यूनतम तापमान में काफी कमी रहने से सुबह के समय पाला गिरने का क्रम जारी है। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि शुक्रवार को 2 डिग्री अधिक रहा जिससे पाला गिरा। इसकी वजह से सुबह के समय सर्दी का असर बना रहा है जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। हालांकि कोहरा कम होने के बाद ट्रेनों की रफ्तार में सुधार होने लगा है जिसके चलते शनिवार को स्थानीय स्टेशन पर देरी से पहुंचने वाली ट्रेनों की संख्या काफी कम हो गई है। बिहार तथा उत्तरप्रदेश से आने वाले ही ट्रेनें देरी से पहुंच रही है। गुजरात-राजस्थान की तरफ से आने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय से पहुंची।
पार्को में बढ़ी चहल-पहल
दिन के समय धूप खिलने से शहर के पार्को में शनिवार को अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक चहल-पहल रही। शहर के राव तुलाराम पार्क, जवाहर लाल नेहरू पार्क में दिनभर चहल-पहल बनी रही। लोग पार्को में धूप सेकते नजर आए।