भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ
फोटो 17 -पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश ग्रोवर बने पहले सदस्य -30 नवंबर को सदस्यता अभियान के लिए
फोटो 17
-पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश ग्रोवर बने पहले सदस्य
-30 नवंबर को सदस्यता अभियान के लिए होगी कार्यशाला
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: भाजपा की ओर से बृहस्पतिवार को जिला में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का शुभारंभ जिला अध्यक्ष सतीश खोला द्वारा भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश ग्रोवर को प्रथम सदस्य बनाकर किया गया।
बृहस्पतिवार को पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के सेक्टर-तीन स्थित आवास से सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई। जिला अध्यक्ष सतीश खोला ने कहा कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों में एक लाख 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है तथा यह अभियान आगामी 31 मार्च 2015 तक चलेगा। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर सदस्यता प्रमुखों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी 30 नवंबर को दिल्ली रोड स्थित मधुसूदन वाटिका में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला को प्रदेश सदस्यता प्रमुख एवं रोहतक से विधायक मनीष ग्रोवर संबोंधित करेंगे तथा मंडल स्तरीय सदस्यता प्रमुखों को दिशा निर्देश भी देंगे। इस अवसर पर भाजपा के लघुउद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अरविंद यादव, डा. हरीश यादव, लक्ष्मण सिंह यादव, महाबीर यादव, रत्नेश बंसल, अमित यादव, योगेंद्र पालीवाल व अशोक मुद्गिल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।