संस्कृति, संस्कार व शिक्षा हिन्दुस्तान की पहचान- प्रो. रामबिलास
फोटो: 23एनएआर-10 संवाद सहयोगी, महेद्रगढ़ शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा ने कहा कि संस्कृति, स
फोटो: 23एनएआर-10
संवाद सहयोगी, महेद्रगढ़
शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा ने कहा कि संस्कृति, संस्कार व शिक्षा हिन्दुस्तान की पहचान है। इनमें से शिक्षा व्यक्तित्व विकास की सबसे बड़ी कड़ी है।
श्री शर्मा ने रविवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में मा सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद वहा कॉरिडोर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आधुनिक समाज में बच्चों को सुसंस्कारित करना एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने प्रशिक्षण संस्थान के शिक्षकों से आह्वान किया कि वे इस जिम्मेवारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करे। श्री शर्मा ने कहा कि राजनीति में आने से पूर्व उन्होंने भी एक शिक्षक के रूप में कार्य किया था। उन्होंने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि जिस शिक्षक की अपने विषय पर पकड़ होती है उसकी समाज में पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अध्यापक की अपने विषय के प्रति जवाबदेही होनी चाहिए। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि जब वे पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसी लाल की सरकार में शिक्षा मंत्री थे तब उन्होंने इस शिक्षण संस्थान का निर्माण करवाया था। उन्होंने कहा कि अब वे अपने सपने के इस शिक्षण संस्थान को और भी बढि़या बनाएंगे।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस शिक्षण संस्थान में पूर्ववर्ती सरकार ने ओटी हिंदी व ओटी संस्कृत की कक्षाएं समाप्त कर दी थी जिन्हे आने वाले सत्र से फिर से चालू किया जाएगा। इसके लिए प्रारंभ में 50-50 सीटे निर्धारित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने जेबीटी की सीटों में बढ़ोत्तरी करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा सब भाषाओं की जननी है। भाजपा सरकार संस्कृत भाषा के सम्मान में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। इस भाषा को जिंदा रखना प्रत्येक भारतीय का नैतिक कर्तव्य है। इस मौके पर श्री शर्मा ने डाईट परिसर में पौधारोपण भी किया तथा प्रदेश में हरित क्राति को बढ़ावा देने की अपील की।
इस अवसर पर नरेन्द्र कौशिक इटीओ, जिला शिक्षा अधिकारी सन्तोष तंवर, शिक्षण संस्थान के प्राचार्य धर्मबीर बलडोदिया, प्राध्यापक रमेश टाक, विनोद शर्मा, जय सिंह, विनय कुमार सहित संस्थान के समस्त स्टाफ के अलावा जिला भाजपा प्रधान कंवर सिंह यादव, पूर्व जिला पार्षद देवेन्द्र यादव, मीडिया प्रभारी नोरग सिंह बसई, भीम सिंह शास्त्री, व्यापार मंडल प्रधान सुरेन्द्र बंटी, अमित मिश्रा आदि उपस्थित थे।
------