एक नजर
विद्यार्थियों ने चलाया सफाई अभियान संस, कनीना : यहां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार
विद्यार्थियों ने चलाया सफाई अभियान
संस, कनीना : यहां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने दीपावली पर्व के उपलक्ष्य पर सफाई अभियान चलाया है। इस मौके पर उन्होंने स्कूल के सभी कमरों एवं विद्यालय परिसर की सफाई की। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश यादव एवं सफाई इचार्ज सत्येंद्र यादव प्राध्यापक भी उपस्थित थे।
इस मौके पर इचार्ज ने कहा कि सफाई अभियान प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने छेड़ा हुआ है। इस अभियान को पूरे प्रयास से आगे बढ़ाना चाहिए। दीपावली जैसे अहम पर्व पर तो सफाई करवाना बहुत जरूरी बन जाता है। प्राचार्य वेद प्रकाश यादव ने कहा कि सफाई कम से कम दिवाली पर एक बार जरूर करनी चाहिए। सफाई से बड़ा कोई कार्य नहीं है। सफाई के बल पर ही इसान की पहचान होती है। उन्होंने सफाई अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की।
---
विज्ञान प्रदर्शनी का समापन
संस, कनीना : यहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही विज्ञान प्रदर्शनी का समापन हो गया। प्रदर्शनी के समापन समारोह में मुख्य अतिथि राजबाला ने कहा कि विज्ञान का ज्ञान करके सीखने से प्राप्त होता है। यदि विज्ञान का ज्ञान प्राप्त करना चाहे तो प्रयोग करके ही सच्चाई का पता चल पाता है। उन्होंने इस प्रकार की प्रदर्शनी में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की प्रार्थना की। इस अवसर पर प्राचार्य वेद प्रकाश यादव ने कहा कि विज्ञान का ज्ञान सच का ज्ञान होता है। इसी ज्ञान के सहारे हम ऊंचाइयों को छू सकते हैं। उन्होंने विज्ञान के ज्ञान का सदुपयोग जनहित में करने की अपील की।
इस मौके पर सत्येंद्र यादव प्राध्यापक, रविंद्र कुमार, सतीश कुमार, संजय कुमार प्राध्यापक ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम मे राजेश लूखी, कृष्ण कुमार, विजयपाल, सुनील कुमार, महेश कुमार आदि भी उपस्थित थे।