जागो वोटर
फोटो संख्या 11 है।
लोकतंत्र में एक-एक वोट कीमती
जिस देश में जितने अधिक नागरिकों को मताधिकार प्राप्त रहता है, उस देश को उतना ही अधिक जनतात्रिक समझा जाता है। लोकतांत्रिक देश में भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। भारत में मताधिकार प्राप्त नागरिकों की संख्या विश्व में सबसे बड़ी है। लोकतंत्र में एक-एक वोट कीमती होता है तथा एक-एक मत से देश व राज्य के भविष्य का निर्माण होता है, इसलिए बेहतर भविष्य के लिए प्रत्येक नागरिक को मतदान का महत्व जानना आवश्यक है। लोकतंत्र की मजबूती एवं समग्र विकास के लिए अधिक से अधिक मतदान जरूरी है। मतदाता अपने मत के माध्यम से अपनी ताकत दिखा सकता है और अपने मत के माध्यम से देश एवं प्रदेश के लिए एक अच्छी सरकार बनाने में सहयोग कर सकता है। मतदाता यदि अपने मत का बगैर सोच विचार या प्रलोभन और दबाव में आकर अयोग्य प्रत्याशी का चुनाव करता है या मतदान नही करता, तो गलत नीतियों के खिलाफ आलोचना करने का अधिकार भी नहीं रखता।
अजय यादव, अंग्रेजी प्राध्यापक,
शक्ति नगर।
-----
इनसेट:
किस तरह दर्ज कराएं मतदाता सूची में नाम
18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवा जिला चुनाव कार्यालय से या अपने गाव अथवा मोहल्ले के बूथ लेवल आफिसर से फार्म नंबर-6 प्राप्त करके वोट बनवा सकते है। इसे भरकर क्षेत्र के बीएलओ को देना होता है। राशनकार्ड व जन्म प्रमाण की प्रमाणित फोटो प्रति भी साथ में जमा कराएं। जन्म प्रमाण के रूप में केवल मैट्रिक का सर्टिफिकेट या जन्म प्रमाण पत्र ही मान्य है।