Move to Jagran APP

दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

By Edited By: Published: Wed, 23 Jul 2014 03:31 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jul 2014 03:31 PM (IST)
दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

जासं, रेवाड़ी : लगभग एक पखवाड़ा पूर्व जिले के गांव पाल्हावास में एक महिला द्वारा फांसी लगाए जाने के मामले में रोहडाई थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पिता ने पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया था।

loksabha election banner

गत 8 जुलाई को गांव पाल्हावास निवासी महेश कुमार की 23 वर्षीय पत्नी मीनाक्षी ने घर में ही फांसी लगा ली थी। गांव जाट भुरथल निवासी मृतका के पिता हुकम सिंह ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस को दी शिकायत में हुकम सिंह ने कहा था कि उसने अपनी बेटी मीनाक्षी की शादी नवंबर 2012 में महेश के साथ की थी। हुकम सिंह ने महेश व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज के लिए मीनाक्षी की हत्या करने का आरोप लगाया था। रोहडाई थाना पुलिस ने हुकम सिंह की शिकायत पर पति महेश, ससुर राजेंद्र सिंह, सास पुष्पा, विक्रम व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मंगलवार की शाम आरोपी पति महेश को गिरफ्तार कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.