Move to Jagran APP

लीड..प्रधान और उपप्रधान पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला

By Edited By: Published: Fri, 18 Apr 2014 07:39 PM (IST)Updated: Fri, 18 Apr 2014 07:39 PM (IST)
लीड..प्रधान और उपप्रधान पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : जिला बार एसोसिएशन के 24 अप्रैल को होने वाले चुनाव में प्रधान पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होगा। नामाकन वापस लेने के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। इसके बाद अब चुनाव मैदान में उप प्रधान पद के लिए भी त्रिकोणीय मुकाबला होगा। सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए 2-2 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। शुक्रवार को सतेंद्र यादव और रजनीश शर्मा ने अपना नामाकन वापस लिया। कुल दस में से एक महिला प्रत्याशी भी उप प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रही है।

loksabha election banner

उप प्रधान के लिए भी तीन प्रत्याशी

24 अप्रैल को होने वाले चुनाव में भोपाल सिंह यादव, रवि यादव और रविंद्र यादव प्रधान पद के लिए, जबकि उप प्रधान में कुसुमलता, परविंद्र सिंह यादव, रविंद्र यादव मैदान में है। इसके अलावा सचिव पद के लिए गजेश कुमार और शशिकात जबकि कोषाध्यक्ष के लिए अजय प्रकाश यादव और धनेश कुमार चुनाव लड़ रहे है।

रिटर्निग आफिसर की देखरेख में होंगे चुनाव

चुनाव अधिकारी हवा सिंह जाट ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को सुचारु रुप से संपन्न कराने के लिए रघुवीर सिंह यादव, एसएस राव, चरण सिंह और चंदन सिंह को रिटर्निग अफसर के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इनसेट:

कोसली में दो के बीच होगा प्रधान पद का मुकाबला

कोसली : कोसली बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत शुक्रवार को नामाकन वापसी के दिन प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवारों में से निवर्तमान प्रधान विक्रम सिंह यादव ने नामाकन वापस ले लिया। चुनाव अधिकारी सुभाष यादव के अनुसार अब प्रधान पद के लिए मुकाबला विनय यादव व दुष्यंत सिंह के बीच होगा। उप प्रधान पद के लिए दो ही उम्मीदवारों ने नामाकन भरा था। कोई भी नामाकन वापस न लिए जाने के कारण अब मुकाबला राकेश कुमार व जसवंत सिंह के मध्य होगा। उल्लेखनीय है कि सचिव, कोषाध्यक्ष व सहसचिव के लिए केवल एक-एक नामाकन प्राप्त होने के कारण सचिव पद के लिए देवेंद्र यादव, सह सचिव पद के लिए सौरभ गोयल व कोषाध्यक्ष पद के लिए धर्मबीर सिंह किन्हा का निर्विरोध चुनाव हो चुका है। चुनाव अधिकारी के अनुसार चुनाव 24 अप्रैल को होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.