Move to Jagran APP

अमावस्या पर यमुना नदी में किया स्नान

संवाद सहयोगी, सनौली : शनि अमावस्या के शुभ अवसर पर यमुना नदी में स्नान करने वालों की भीड़

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jun 2017 03:01 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jun 2017 03:01 AM (IST)
अमावस्या पर यमुना नदी में किया स्नान
अमावस्या पर यमुना नदी में किया स्नान

संवाद सहयोगी, सनौली : शनि अमावस्या के शुभ अवसर पर यमुना नदी में स्नान करने वालों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने यमुना पुल पर भंडारे लगाए और पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। पानी नाममात्र होने के कारण आस्था को ठेस पहुंची। कुछ श्रद्धालुओं ने ट्यूबवेल के नीचे स्नान किया।

loksabha election banner

शनिवार सुबह पाच बजे श्रद्धालु यमुना नदी पर आने शुरू हो गए थे। दूरदराज और आसपास के लोग निजी व किराये वाहनों से पहुंचे। स्नान करके पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना की। यह सिलसिला सारा दिन चलता रहा। यमुना तट स्थित शिव मंदिर के पुजारी धर्मदत्त शास्त्री ने बताया कि शनि अमावस्या के दिन यमुना नदी में स्नान करने का विशेष महत्व है। भगवान की विशेष कृपा होती है। इस दिन श्रद्धालु अपने पूर्वजों के नियमित पिण्ड दान भी करते हैं। आषाढ़ मास में शनिवार के दिन अमावस्या 10 साल बाद आई है। 17 साल बाद यानी वर्ष 2034 में संयोग बनेगा। इस दिन तीर्थ में स्नान करके दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.