बंधक बनाकर बिजली कर्मियों की पिटाई, पूर्व सरपंच से लेकर ग्रामीणों ने किया हमला
दुसैण गांव में बिजली कर्मचारियों को बधंक बनाकर पीटा गया। साथ ही सरकारी दस्तावेज भी छीने गए। सूचना मिलने के बाद पूंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पानीपत/कैथल, जेएनएन। दुसैण गांव में अवैध रूप से लगाई गई बिजली केबल को ठीक करने गई निगम की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोपितों ने कर्मचारियों से सरकारी दस्तावेज का रिकार्ड भी छीन लिया। मुश्किल से कर्मचारी वहां से जान बचाकर निकले। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना बुधवार की है। इस घटना को लेकर विभाग के अधिकारियों ने सीनियर अधिकारियों को भी अवगत करवाया।
पुलिस को दी शिकायत में बिजली कर्मचारी प्रदीप ङ्क्षसह ने बताया कि वे विभाग के कर्मचारी राजकुमार, जेई धर्मपाल के साथ लगाई गई गलत केबल को ठीक करने के लिए गए थे। गांव में पहुंचकर जब काम कर रहे थे तो वहां पूर्व सरपंच सेवा सिंह, उसका भतीजा गुरजेंट सिंह मोटरसाइकिल पर आए और उसे धक्का देकर नाले में गिरा दिया। इसके बाद कुछ अन्य लोग लाठी, डंडा व गंड़ासी लेकर आए गए। आरोपितों ने उन पर हमला करते हुए चोट मारी। लगी चोट के कारण सांस लेने में उसे दिक्कत हो रही है। आरोपितों ने कर्मचारियों को बंधक बनाते हुए पीटा। जेई धर्मपाल व राजकुमार सहित पूरी टीम मुश्किल से वहां से निकली। आरोपितों ने सरकारी दस्तावेज भी छीन लिए। आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान किसी ने वीडियो रिर्काङ्क्षडग भी कर ली। मामले की शिकायत पूंडरी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का दौरा किया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूंडरी थाना पुलिस इंचार्ज विरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल बिजली कर्मचारी की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर जांच की जा रही है।