उत्थान संस्था ने वार्ड सात में बांटे कसोरे
जागरण संवाददाता, पानीपत : नूरवाला मोती राम कालोनी स्थित उत्थान संस्था ने रविवार को वार्ड नंबर
जागरण संवाददाता, पानीपत : नूरवाला मोती राम कालोनी स्थित उत्थान संस्था ने रविवार को वार्ड नंबर 7 में कसोरे बांटने का अभियान चलाया। गर्मी की सीजन में अब तक 1300 से अधिक कसोरे संस्था की तरफ से बांटे जा चुके हैं।
संस्था के अध्यक्ष विकास रोड़ मराठा ने बताया कि मिशन पानीपत के नाम से यह अभियान शुरू किया गया है। संस्था से जुड़े लोग हर कालोनी में घर घर जाकर मिट्टी के कसोरे बांट रहे हैं। वार्ड नंबर 7 में दर्जनों लोगों को कसोरे दिए गए। लोगों को बताया गया कि वे इसमें घर की छत व मुंडेर पर पानी भर कर रखें। इस गर्मी में मेहमान पक्षी की सेवा करें। कुछ खाने की वस्तुएं भी छत पर बिखेरें। ताकि बेजुबान पक्षी भूख प्यास से गर्मी में शरीर न त्यागें। पक्षियों की क्षमता ज्यादा दूर तक पानी तलाश करने की नहीं होती है। शहरवासी ये कसोरे संस्था के कार्यालय से मुफ्त भी प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर विरेंद्र धीमान, सुरेंद्र, सन्नी बोगरा, विनोद रोड़, यशपाल सेठी, लवकेश, आर्यन व सुदेश मौजूद थे।