आज का राशिफल
आज का राहुकाल : शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक आज का दिशाशूल : पश्चिम ग्रह स्थिति : 26 मार्च
आज का राहुकाल : शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक
आज का दिशाशूल : पश्चिम
ग्रह स्थिति : 26 मार्च 2017, उत्तरायण सूर्य उत्तर गोल, चैत्र मास कृष्ण पक्ष, वसंत ऋतु दिन रविवार त्रयोदशी तिथि दोपहर 12:29 बजे तक, शतभिषा नक्षत्र शाम 4:28 बजे तक, शुभ योग मध्य रात्रि 12:12 बजे तक कुंभ राशि का चंद्रमा।
आज की भद्रा : दोपहर 12 :29 बजे से प्रारंभ।
आज का व्रत त्यौहार : मासिक शिवरात्रि व्रत
कल 27 मार्च का पंचांग
संवत सौम्य 2073 शके 1938 उत्तरायण सूर्य उत्तर गोल, चैत्र मास कृष्ण पक्ष, वसंत ऋतु दिन सोमवार चतुर्दशी तिथि प्रात: 10:45 बजे तक उपरात अमावस्या तिथि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र तीसरे पहर 3:20 बजे तक शुक्ल योग रात्रि 9:24 बजे तक, मीन राशि में चंद्र प्रवेश सुबह 9:40 बजे पर।
कल का राहुकाल : प्रात: 7:30 से 9 बजे तक
कल का दिशाशूल : पूरब
कल का विशेष : अमृत योग 10:45 बजे से प्रारंभ
कल का व्रत त्यौहार : अमावस्या देव पितृ कार्य के लिए
मेष : मान प्रतिष्ठा में वृद्धि, पति पत्नी में सामंजस्य रहेगा, घर में खुशी का माहौल, कोई नए व्यक्ति से शुभ समाचार, धर्म कर्म में ज्यादा रुचि, व्यवसाय में तरक्की, शारीरिक कष्ट होगा।
वृष : नौकरी में उन्नति के अवसर, पारिवारिक जीवन में वातावरण सुखद, धैर्य रखें मित्र का सहयोग मिलेगा, नए कार्य की योजना बनेगी, संतान के विवाह की चिंता।
मिथुन : संतान संबंधी सुख मिलेगा, स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, यात्रा का योग बनेगा, मन चंचल रहेगा, मांगलिक कार्य में सम्मिलत होंगे।
कर्क : आय से अधिक खर्च, व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा, क्रोध से बचें, परिवार में नए सदस्य के आने पर मांगलिक कार्य होंगे।
सिंह : स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव, पारिवारिक जीवन में तनाव, व्यापार में उतार चढ़ाव जारी रहेगा, नई कार्ययोजना बनेगी, व्यर्थ की भागदौड़ बचें, वाहन तेज न चलाएं।
कन्या : अदालती मामले में निर्णय सोच समझ कर लें, मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी, स्त्री सुख मिलेगा, व्यापार में उतार चढ़ाव, लेन-देन में सावधानी बरतें, संघर्ष से सफलता मिलेगी।
तुला : स्वास्थ्य ढीला, चोट लगने का भय, परिवार में खुशहाली आएगी, व्यवसाय में खर्च अधिक, मन परेशान, कारोबार में उथल पुथल।
वृश्चिक : धन लाभ कम, घरेलू उलझनों के कारण मानसिक तनाव रहेगा, उच्च प्रतिष्ठित लोगों के कारण मानसिक परेशानी, व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
धनु : स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मानसिक तनाव, असमंजसपूर्ण परिस्थिति के बावजूद घर की प्राप्ति, नौकरी में हर कदम संभल कर रखें, दूसरों पर विश्वास न करें, आय से अधिक खर्च की संभावना।
मकर : व्यापार में उथल पुथल के संकेत, सीमित खर्च, गुप्त शत्रु से बचें, सहकारी दस्तावेज में पूरी तरह से सोच समझ कर काम लें, वाहन चलाने में सावधानी बरतें।
कुंभ : व्यवसाय के क्षेत्र में अनेक उतार चढ़ाव के संकेत, संघर्ष के बाद सफलता, आय के साधन बनेंगे, पारिवारिक मतभेद से बचें तो बेहतर होगा।
मीन : धार्मिक कार्यो में रुचि, स्वास्थ्य में विकार, भाग्यवश आय के साधन बनेंगे, परिवार में तनाव, वैचारिक मतभेद से बचें, कार्य में उत्साह बनाए रखें।
पं.निरंजन पाराशर ।