Move to Jagran APP

आज का राशिफल

आज का राहुकाल : दोपहर 1:30 से 3 बजे तक। आज का दिशाशूल : दक्षिण ग्रह स्थिति : 11 मई 2

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 May 2017 03:00 AM (IST)Updated: Thu, 11 May 2017 03:00 AM (IST)
आज का राशिफल
आज का राशिफल

आज का राहुकाल : दोपहर 1:30 से 3 बजे तक।

loksabha election banner

आज का दिशाशूल : दक्षिण

ग्रह स्थिति : 11 मई 2017, उत्तरायण सूर्य उत्तर गोल जयेष्ठ मास कृष्ण पक्ष, दिन बृहस्पतिवार, ग्रीष्म ऋतु प्रथमा तिथि पूरे दिन रात, विशाखा नक्षत्र शाम 5.19 बजे तक, वृष राशि में चंद्र प्रवेश प्रात: 10:30 बजे पर।

आज का विशेष : सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 5:19 बजे से प्रारंभ, नारद जयंती

कल 12 मई का पंचांग

संवत साधारण 2074, शके 1939, उत्तरायण सूर्य उत्तर गोल जयेष्ठ मास कृष्ण पक्ष, ग्रीष्म ऋतु, दिन शुक्रवार द्वितीया तिथि अनुराधा नक्षत्र रात्रि 8 :13 बजे तक, परी योग सायं 5:48 बजे तक, वृश्चिक राशि का चंद्रमा।

कल का राहुकाल : प्रात: 10:30 बजे से 12 बजे तक

कल का दिशाशूल : पश्चिम

कल का विशेष : सर्वार्थ सिद्धि योग प्रात: 5.32 से प्रारंभ, गंडमूल रात्रि 8:13 बजे से शुरू।

मेष : समय की व्यवस्तता रहेगी, परिवारिक चिंता बनी रहेगी, नए कार्य की योजना बनेगी, स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव रहेगा, क्रोध व उत्तेजना से बचें, वाहन धीरे चलाएं।

वृष : आय कम धन का खर्च अधिक, कठिन परिश्रम की आवश्यकता, सरकारी कार्य में अड़चन, भाई बंधु का सहयोग मिलेगा, स्वास्थ में उतार चढ़ाव, बिगड़े कार्य में सुधार।

मिथुन : व्यवसाय में लाभ, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि, नए लोगों के साथ व्यापारिक संबंध बनेंगे, स्त्री व संतान सुख मिलेगा, घरेलू सुख में कमी के संकेत।

कर्क : धर्म कर्म में रुचि, आय के साधन बनेंगे, मंगल कार्य पर धन खर्च होगा, कार्य क्षेत्र में अनुकूलता, उन्नति के अवसरों को न छोड़ें।

सिंह : व्यवसाय में तेजी, बिगड़े कार्य बनेंगे, उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे, मानसिक थकान व तनाव से बचें, स्वास्थ्य में सुधार होगा, वाहन तेज न चलाएं।

कन्या : प्रयास करने पर बिगड़े कार्य बनेंगे, घरेलू तनाव व अशांति से बचें, शत्रु बलवान होंगे, शुभ व धार्मिक कार्यो पर खर्च बढ़ेगा, आय के साधनों में वृद्धि, परिवार का सहयोग मिलेगा ।

तुला : मन में अच्छे विचार आएंगे, मेल-जोल से कार्य बनेंगे, संघर्षपूर्ण परिस्थिति का दौर है, धैर्य से कार्य लें, आय के साधनों की योजना बनेगी, संतान सुख मिलेगा, कर्जो से बचें।

वृश्चिक : भागदौड़ से बचें, परिवार के लोगों से मतभेद दूर करें, आशावादी बनें, सुख साधनों में वृद्धि, भाई बंधु पक्ष का सहयोग, कार्य क्षेत्र अस्त व्यस्त रहेगा।

धनु : धर्म कर्म में समय व धन लगेगा, अति विश्वास से बचें, भूमि जायदाद विवाद को निपटाने का समय है, मन कुछ अशांत सा रहेगा, अत्यधिक भागदौड़ बनी रहेगी।

मकर : आय के साधनों में वृद्धि, भूमि व भवन के क्रय विक्रय से बचें, विद्या व व्यवसाय में उतार चढ़ाव, स्थान परिवर्तन का योग बनेगा, यात्रा का भी योग है।

कुंभ : संतान संबंधी कार्यो में समय व धन लगेगा, परिवार का सहयोग मिलेगा, उत्साह व मन की शांति से कार्य क्षेत्र में सुधार होगा, भाग्य उन्नति का समय है।

मीन : पारिवारिक मतभेद से बचें, वाहन आदि के क्रय से बचें, लापरवाही से बचें, आय की चिंता न करें, कार्य पर विशेष ध्यान दें, वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

पं. निरंजन पाराशर ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.