Move to Jagran APP

आज का राशिफल

आज का राहुकाल : सुबह 4:30 बजे से 6 बजे तक आज का दिशाशूल : पश्चिम ग्रह की स्थिति : 22

By Edited By: Published: Sun, 22 Jan 2017 03:00 AM (IST)Updated: Sun, 22 Jan 2017 03:00 AM (IST)
आज का राशिफल
आज का राशिफल

आज का राहुकाल :

loksabha election banner

सुबह 4:30 बजे से 6 बजे तक

आज का दिशाशूल : पश्चिम

ग्रह की स्थिति : 22 जनवरी 2017, दिन रविवार दशमी तिथि, रात 10 बजे तक, विशाखा नक्षत्र 11:03 बजे तक, गंड योग, दोपहर 2:14 बजे तक, वृश्चिक राशि का चंद्रमा।

कल 23 जनवरी का पंचांग

कल का दिशासूल-पूर्व

संवत सौम्य 2073, शके 1938, माघ मास कृष्ण पक्ष सोमवार एकादशी तिथि पूरे दिन, शिशिर ऋतु, उत्तरायण, दक्षिण गोल, अनुराधा नक्षत्र दोपहर 1:56 बजे तक, वृद्धि योग अपराह्न 3 बजे तक, वृश्चिक राशि का चंद्रमा।

विशेष : शटतिला एकादशी व्रत, गंडमूल दोपहर 1:56 बजे से प्रारंभ, स. सि. योग।

मेष : धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी, बिगड़े कार्य में सुधार होगा, संतान सुख में वृद्धि, वाणी पर संयम रखें, स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा, आय के साधन बनेंगे, धन अधिक खर्च होगा।

वृष : व्यवसाय क्षेत्र में उन्नति, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अप्रसन्न रहेगा, किसी नए व्यक्ति से संपर्क में सतर्कता बरतें, सोच समझ कर अपना पक्ष रखें, स्वास्थ्य में सुधार।

मिथुन : संतान के प्रति चिंता, व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी, खर्च अधिक होगा, संघर्ष के बावजूद आय के साधन बनते रहेंगे, आर्थिक व पारिवारिक उलझनों के कारण मन अशांत रहेगा।

कर्क : व्यवसाय स्थिर रहेगा, मन अशांत, शत्रु पराक्रम, वाणी पर संयम रखें, समझदारी से कार्य लें, सूर्य की उपासना करें, जल चढ़ाने से कार्य सिद्ध होंगे, उन्नति के अवसर मिलेंगे।

सिंह : क्रोध की अधिकता, मन अशांत रहेगा, व्यवसाय के क्षेत्र में उन्नति, आय से अधिक खर्च होगा, वाहन चलाने पर नियंत्रण रखें, शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं।

कन्या : आकस्मिक धन का लाभ होगा, मन में प्रसन्नता, स्त्री सुख मिलेगा, वाहन आदि में खर्च, व्यवसाय में उन्नति, लाभ के अवसर बनेंगे।

तुला : व्यवसाय में उथल-पुथल, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, परिवार के साथ मेल मिलाप, तनाव से बचें चोट लगने का भय रहेगा।

वृश्चिक : आय में वृद्धि होगी, किसी मनोरंजन कार्य के लिए यात्रा के प्रति सजग रहें तो अच्छा है, कोई रुका हुआ कार्य बनेगा।

धनु : व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे, उच्च प्रतिष्ठित लोग व अधिकारियों के सहयोग से मान प्रतिष्ठा में वृद्धि, आय के साधन बनेंगे, मन प्रसन्न रहेगा।

मकर : मान प्रतिष्ठा में वृद्धि, आय के साधन बनेंगे, दांपत्य जीवन में परेशानी, क्रोध पर नियंत्रण रखें, व्यर्थ की भागदौड़ से बचें।

कुंभ : व्यवसाय के क्षेत्र में वृद्धि, पारिवारिक मतभेद, कहासुनी से बचें, आय के साधन बनेंगे, दूसरों का सम्मान करें।

मीन : परिवार की आमदनी बढ़ेगी, खर्च की अधिकता मांगलिक कार्य पर मन प्रसन्न रहेगा, चोरों से सावधान रहें।

पं.निरंजन पाराशर ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.