Move to Jagran APP

आज का राशिफल

आज का राहुकाल : शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक आज का दिशाशूल : पश्चिम, आज की ग्रह स्थिति : 19

By Edited By: Published: Sun, 19 Feb 2017 03:00 AM (IST)Updated: Sun, 19 Feb 2017 03:00 AM (IST)
आज का राशिफल
आज का राशिफल

आज का राहुकाल : शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक

loksabha election banner

आज का दिशाशूल : पश्चिम,

आज की ग्रह स्थिति : 19 फरवरी 2017, फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष, रविवार अष्टमी तिथि दोपहर 2:18 बजे तक, अनुराधा नक्षत्र रात 10 बज कर 07 मिनट तक, व्यतिपात योग रात 9:15 बजे तक ,वृश्चिक राशि का चंद्रमा।

आज का विशेष : गंडमूल रात 10:07 बजे से 7 बजे तक।

आज का व्रत त्यौहार : जानकी व्रत

कल 20 फरवरी का पंचाग

संवत सौम्य 2073 ,शके 1938, उत्तरायण सूर्य ,वसंत ऋतु ,फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष ,दिन सोमवार, नवमी तिथि शाम 4:42 बजे तक ,जयेष्ठा नक्षत्र रात 12:53 तक ,हर्ष योग रात 9:57 बजे तक ,वृश्चिक राशि का चंद्रमा

कल का दिशाशूल : पूरब

मेष : स्वास्थ्य का ख्याल रखें, उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, संतान के दायित्व पूरे होंगे,व्यापार में सुधार, नई कार्य योजना बनेगी, सोच समझ कर निर्णय लें।

वृष : क्रोध से बचें, आय से अधिक व्यय, आपसी तालमेल बना कर रखें तो अच्छा, स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा, स्त्री व संतान सुख मिलेगा, वाणी पर संयम रखें।

मिथुन : आर्थिक स्थिति में सुधार, मान सम्मान में वृद्धि, क्रोध से स्वास्थ्य पर प्रभाव, यात्रा का संयोग, कार्य क्षेत्र में उन्नति,स्वास्थ्य में परेशानी, संतान सुख में वृद्धि।

कर्क : मान सम्मान में वृद्धि, क्रोध से स्वास्थ्य पर प्रभाव, यात्रा का संयोग, कार्य क्षेत्र में उन्नति, परिवार का सहयोग मिलेगा।

सिंह : निर्वाह योग आय के साधन बनते रहेंगे, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, तीर्थ यात्रा भी संभव है, स्त्री व संतान का सुख प्राप्त होगा।

कन्या : वर्तमान परिस्थितियों में सुधार, आय से अधिक खर्च, अपने भी पराये जैसा व्यवहार करेंगे, गुप्त चिंता से बचें, व्यर्थ की भागदौड़ से बचें।

तुला : आय कम खर्च अधिक, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि, व्यवसाय व नौकरी में तरक्की के अवसर बनते रहेंगे, स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।

वृश्चिक : किसी मित्र के सहयोग से काम बनेगा, धर्म कर्म में रुझान बढ़ेगा, वाहन आदि का सुख, संतान सुख, घर में खुशी का वातावरण, मंगल कार्य पर धन खर्च होगा।

धनु : व्यापार में उतार चढ़ाव, फिजूलखर्ची से बचें, संतान पक्ष से सावधानी बरतें, नए कार्य सोच समझ कर करें, संघर्ष करने पर सफलता मिलेगी।

मकर : धर्म कर्म के प्रति रुझान, आय से व्यय अधिक, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, भूमि वाहन का क्रय विक्रय सोच समझ करें, शत्रुओं से सावधान रहें।

कुंभ : व्यवसाय में पहले से बेहतर स्थिति, यात्रा का प्रबल योग, मन में चंचलता, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि, परिवार में खुशहाली आएगी।

मीन : व्यवसाय में तरक्की, यात्रा का योग, स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा, वाणी पर संयम रखें, संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति, जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

पं.निरंजन पाराशर ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.