नगर निगम के टैक्स का करेंगे विरोध : बजरंग दास गर्ग
जागरण संवाददाता, पानीपत : गुड़ मंडी में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक बुलाई गई। इसक
जागरण संवाददाता, पानीपत : गुड़ मंडी में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक बुलाई गई। इसकी अध्यक्षता हरियाणा कांफेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग दास गर्ग ने की। बैठक में व्यापारियों ने नगर निगम द्वारा मकान के नक्शे पर बढ़ाई गई टैक्स दरों का विरोध किया।
बजरंग दास गर्ग ने कहा कि जो अधिकारी निजी फायदे के लिए व्यापारियों को परेशान करता है, उसके खिलाफ एकजुट होकर मोर्चा बनाकर उसकी पहचान करें। इसके साथ ही व्यापारियों ने नगर निगम द्वारा मकान के नक्शों पर बढ़ाई गई कर दरों के विरोध में आवाज उठाई। इस पर गर्ग ने कहा कि वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल से इस पर पुन: विचार करने के लिए बात करेंगे। बैठक में सभी की सहमति से विकास गोयल को प्रदेश व्यापार मंडल का प्रवक्ता नियुक्त किया।
इस अवसर पर पानीपत व्यापार मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, युवा शहरी प्रधान राकेश गर्ग, जिला प्रभारी अशोक, पानीपत डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के चेयरमैन केवल किशन गर्ग, प्रधान स्वर्ण सिंह, विनोद जैन, सर्बजीत सिंह, हलवाई एसोसिएशन के प्रधान भारत भूषण, व्यापार मंडल के सदस्य अशोक गुप्ता, नवीन, राकेश गर्ग, संजय गर्ग, मुकेश गर्ग, विनोद गर्ग, संजय आहुजा, रमेश मदान, राहुल, सुलेख चंद्र, शंभू बतरा, सोमनाथ आहूजा, संजय मित्तल, वेद प्रकाश वर्मा, रजत गर्ग और सुनील मल्होत्रा उपस्थित रहे।