शिव की स्मृति से मन को शांति : महीपाल ढांडा
संवाद सहयोगी, सनौली : महाशिव रात्रि पर बम भोले शिव की पूजा अर्चना की जाती है। भगवान शिव क
संवाद सहयोगी, सनौली : महाशिव रात्रि पर बम भोले शिव की पूजा अर्चना की जाती है। भगवान शिव को याद करने से मन को शांति मिलती है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की तरफ से राजाखेड़ी गांव में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में यह बात मुख्य अतिथि व विधायक महीपाल ढांडा ने कही।
उन्होंने कहा कि शिव को आशुतोष व भोलानाथ कहकर इसलिए याद किया जाता है क्योंकि वह सच्चे भक्तों की पुकार पर शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं। सभी वरदानों से भरपूर भी कर देता है। ग्रामीणों से आग्रह किया कि इस त्योहार पर संकल्प लें कि बेटियों का शोषण नहीं होने देंगे। ओम शांति भवन की संचालिका सुनीता ने महाशिवरात्रि का रहस्य सुनाते हुए कहा कि शिव सर्व मनुष्य आत्माओं के परमपिता है, वो देवों के देव ओर कालों के काल महाकाल है। 24 फरवरी को धूमधाम से शिवरात्रि का त्योहार मनेगा। शिव की स्मृति करने अतिन्द्रिय सुख की अनुभूति होती है। राजाखेड़ी की सरपंच सुनीता देवी ने बहनों का आभार जताया।
पूनम ने मंच का संचालन करते हुए कहा कि इसी अभियान श्रृंखला को आगे बढ़ा कर हुए मंगलवार को बबैल व मोहाली में तथा बुधवार को बापौली में धूमधाम से कार्यक्रम किए जाएंगे।
इस अवसर पर जसमेर,राममेहर,आशीष,कृष्ण,अमित, नरेश, सोनू व धर्मबीर मौजूद थे।