आज का राशिफल
आज का राहुकाल- शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक। ग्रह की स्थिति- 04 दिसंबर 2016, मार्ग शीर्ष मास
आज का राहुकाल-
शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक।
ग्रह की स्थिति-
04 दिसंबर 2016, मार्ग शीर्ष मास शुक्ल पक्ष, रविवार पंचमी तिथि, उ.षा. नक्षत्र, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक, उपरांत श्रवण नक्षत्र, ध्रुव योग, मकर राशि का चंद्रमा।
विशेष : श्री पंचमी, श्रीराम विवाह उत्सव, स. सि. योग
कल 5 दिसंबर 2016, का पंचांग
संवत सौम्य 2073, शके 1938, मार्ग शीर्ष मास शुक्ल पक्ष, सोमवार षष्ठी तिथि, श्रवण नक्षत्र सुबह 10:32 बजे तक, उपरांत घनिष्ठा नक्षत्र, ष्या योग, मकर राशि का चंद्रमा, स्कंद षष्ठी।
मेष : आय में सुधार होगा, शारीरिक कष्ट व रक्त विकार का भय, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि, पति पत्नी बहस से बचें, घर में खुशी, कोई नए व्यक्ति के आने से शुभ समाचार, धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी।
वृष : पारिवारिक जीवन में वातावरण सुखद, किसी नवीन कार्य की योजना बनेगी, संतान के विवाह की चिंता, नौकरी में उन्नति के अवसर, किसी मित्र के सहयोग से नया कार्य आरंभ।
मिथुन : संतान संबंधी सुख समाचार, स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा, आर्थिक स्थिति संघर्षपूर्ण, मन में चिंता रहेगी, मांगलिक कार्य में सम्मिलित, यात्रा का प्रबल योग।
कर्क : आय से खर्च अधिक, व्यर्थ की भागदौड़, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि से मन प्रसन्न, क्रोध से बचें, परिवार में नए सदस्य के आने पर मांगलिक कार्य, वाहन चलाने में सावधानी बरतें।
सिंह : पारिवारिक जीवन में तनाव, व्यापार में उतार चढ़ाव, नए कार्य की योजना बनेगी, व्यर्थ की भागदौड़ से बचें, परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।
कन्या : उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क होगा, मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी, स्त्री सुख, वाहन का सुख समृद्धि, व्यापार में उतार चढ़ाव, लेन देन करने से बचें, सावधान रहें।
तुला : खर्च की अधिकता से मन परेशान, व्यवसाय में उथल पुथल, स्वास्थ्य ढीला रहेगा, चोट लगने का भय, परिवार का सहयोग मिलेगा, हौसला बनाए रखें।
वृश्चिक : धन लाभ कम, घरेलू उलझनों के कारण मानसिक तनाव रहेगा, उच्च प्रतिष्ठित लोगों के कारण व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
धनु : मानसिक तनाव, असमंजस पूर्ण परिस्थिति के बावजूद धन की प्राप्ति, नौकरी में कदम संभल कर रखें, किसी पर विश्वास न करें, आय से अधिक खर्च।
मकर : व्यापार में उथल पुथल, सीमित खर्च, गुप्त शत्रु से बचें, सहकारी दस्तावेज में पूरी तरह से सोच समझ कर काम लें नहीं तो हानि हो सकती है।
कुंभ : व्यवसाय के क्षेत्र में अनेक उतार चढ़ाव के संकेत, संघर्ष के बाद निर्वाह योग, आय के साधन बनेंगे, भाई बहन से मतभेद से बचें तो अच्छा रहेगा।
मीन : स्वास्थ्य विकार व सिर दर्द का योग, भाग्यवश आय के साधन बनेंगे, परिवार में तनाव व वैचारिक मतभेद से बचें।
पं.निरंजन पाराशर