Move to Jagran APP

राम मंदिर में तोड़फोड़, अब पुलिस का पहरा

जागरण संवाददाता, पानीपत : रामनगर स्थित श्री राम मंदिर में बुधवार को कुछ शरारती तत्वों ने छत क

By Edited By: Published: Thu, 03 Nov 2016 01:52 AM (IST)Updated: Thu, 03 Nov 2016 01:52 AM (IST)
राम मंदिर में तोड़फोड़, अब पुलिस का पहरा

जागरण संवाददाता, पानीपत : रामनगर स्थित श्री राम मंदिर में बुधवार को कुछ शरारती तत्वों ने छत की दीवार तोड़ दी। शोर शराबा होने पर पुलिस को बुला लिया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। मंदिर के संस्थापक ने पुलिस को शिकायत देकर शरारती तत्वों पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

तहसील कैंप राम नगर में दशकों पुराना राम मंदिर है। शांति देवी ने बताया कि सुबह 10:30 बजे चार-पांच लोग आए। छत पर बनी दीवार की तोड़ फोड़ करने लगे। रोकने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सेवादारों को जान से मारने की धमकी देकर कर फरार हो गए। पार्षद ने ये सब करवाया है। उन्होंने बताया कि शरारती तत्वों ने ही पुलिस को सूचना दी। मंदिर पर पुलिस का पहरा है।

उन्होंने बताया कि मंदिर की वसीयत सोनार बिरादरी को सौंपा दी है। इसकी देखरेख कर विकसित करेंगे। जनता इस मंदिर में पूजा अर्चना करेगी।

बुलाई बैठक : मंदिर में दोपहर 12 बजे आनन फानन में एक बैठक बुलाई गई। बैठक में विनोद चोपड़ा, तेजचंद सोनी, कमल नयन वर्मा, सीताराम, प्रवेश सोनी, प्रेम प्रकाश मल्होत्रा नौतन दास, रामंचद्र सहगल, अशोक व टोपन दास शामिल हुए। सेवादारों ने इस कार्रवाई को शर्मनाक बताया। प्रशासन से शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

आरोप बेबुनियाद है : हरीश शर्मा

पार्षद हरीश शर्मा ने बताया कि उन पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। इस तोड़फोड़ से उनका कोई लेना देना नहीं है। राम मंदिर बरात घर 1979 से बना हुआ है। कुछ असामाजिक तत्व शांति देवी से मिल कर लूट खसोट की नीयत से इस पर कब्जा करने की फिराक में हैं। एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में शांति देवी सहित इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.