24 जनवरी को अच्छी बारिश की संभावना
पानीपत : मौसम विभाग ने 24 जनवरी को बारिश की संभावना व्यक्त की है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव
By Edited By: Published: Sun, 22 Jan 2017 02:32 AM (IST)Updated: Sun, 22 Jan 2017 02:32 AM (IST)
पानीपत : मौसम विभाग ने 24 जनवरी को बारिश की संभावना व्यक्त की है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण दो दिन हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। गेहूं, चने व सरसों सहित अन्य फसलों को बारिश से फायदे की उम्मीद है। शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण ठंडी हवा के प्रभाव से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट की भी संभावना जताई गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें