जन्मदिन पर जरूरतमंदों को बांटी रजाई
जागरण संवाददाता, पानीपत : नारी तू नारायणी उत्थान समिति के कोषाध्यक्ष आदेश कंबोज ने जन्म दिव
By Edited By: Published: Sun, 08 Jan 2017 03:00 AM (IST)Updated: Sun, 08 Jan 2017 03:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत :
नारी तू नारायणी उत्थान समिति के कोषाध्यक्ष आदेश कंबोज ने जन्म दिवस पर गरीबों को गर्म कपड़े बांटे। कंबोज ने समिति अध्यक्ष सविता आर्य व अन्य सदस्यों के साथ जाटल रोड पर रजाइयां भी दीं।
आदेश कंबोज ने बताया कि 7 जनवरी को उनका जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्होंने कोई अनावश्यक खर्च न कर जाटल रोड पर झुग्गियों में रहने वाले लोगों को ठंड से बचाने के लिए प्रयास किया। जब उन्होंने समिति अध्यक्ष सविता आर्य को इस बारे में ब ताया तो उन्होंने भी इसमें सहयोग किया। सविता आर्य ने कहा कि समाज के अन्य लोगों को अपने जीवन में हर विशेष अवसर पर जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। इस अवसर पर समिति सदस्य सरल देवी, राजू व अन्य मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें