परिवहन मंत्री के आवास सांत्वना देने पहुंचे शाह
फोटो 20, 21 -हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल देवव्रत आर्य व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कइ
फोटो 20, 21
-हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल देवव्रत आर्य व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई नेता मंत्री के निवास पर पहुंचे
संवाद सूत्र, मतलौडा: हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार के मतलौडा स्थित आवास पर रविवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। अध्यक्ष शाह ने मंत्री पंवार से पूछा कि बेटा सुनील बीमार तो नहीं था। मंत्री पंवार ने घटना की जानकारी दी। अध्यक्ष शाह दस मिनट बाद वहां से चले गए।
परिवहन मंत्री के आवास पहुंचने वालों में भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जैन, ग्रामीण विधायक महिपाल ढाडा, घरौंडा विधायक एवं चेयरमैन हैफेड हरविन्द्र कल्याण, खादी बोर्ड के चेयरमैन संजय भाटिया, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रमोद विज, जिला महामंत्री देवेन्द्र दत्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष गजेन्द्र सलूजा आदि भी शामिल रहे। बता दें कि 21 मार्च की सुबह परिवहन मंत्री के सुपुत्र सुनील कुमार का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि 29 मार्च को तेरहवीं व शोक सभा गांव की अनाज मंडी में होगी।
कार्यकर्ता का पूछा हालचाल
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गाड़ी रुकवा कर पार्टी के कार्यकर्ता
बलराम भंडारी का हालचाल पूछा। भंडारी ने उन्हें कहा कि गुरुजी मेरा गांव पास में है। वहां आएं। अध्यक्ष शाह ने कहा कि फिर कभी आएंगे।