Move to Jagran APP

एनएचएम के118 कर्मी हड़ताल पर, स्थायी करने का दबाव

जागरण संवाददाता, पानीपत : एनएचएम इम्पलाइज एसोसिएशन हरियाणा व सर्व कर्मचारी महासंघ के बैनर तल

By Edited By: Published: Thu, 03 Nov 2016 03:04 AM (IST)Updated: Thu, 03 Nov 2016 03:04 AM (IST)
एनएचएम के118 कर्मी हड़ताल पर, स्थायी करने का दबाव

जागरण संवाददाता, पानीपत :

loksabha election banner

एनएचएम इम्पलाइज एसोसिएशन हरियाणा व सर्व कर्मचारी महासंघ के बैनर तले बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के 118 एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर रहे। सीएमओ ने हड़ताल के लिए उकसाने वाले सात कर्मचारियों व सभी 118 कर्मचारियों की सूची एनएचएम मुख्यालय पंचकुला भेज दी है। उधर, एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से सिविल अस्पताल व सीएचसी-पीएचसी के स्थायी कर्मचारियों पर कार्य का दबाव रहा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सौ से अधिक कर्मचारी सुबह आठ बजे पीडब्ल्यूडी ऑफिस में जमा हुए। इसके बाद सभी कर्मचारी नारेबाजी करते हुए सिविल अस्पताल के गेट पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। धरनारत कर्मचारी बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली व समान कार्य समान वेतन की मांग कर रहे थे। हड़ताल की भनक लगते ही सीएमओ डॉ. इन्द्रजीत सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और हड़ताली कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। कर्मचारियों के हड़ताल पर अडिग रहने पर सीएमओ ने हड़ताल पर गए कर्मियों की सूची तलब की।

एनएचएम इम्पलाइज एसोसिएशन ने 118 कर्मियों की नाम सहित सूची सीएमओ ऑफिस को सौंप दी। कर्मचारियों ने अपना मांग पत्र भी सीएमओ को सौंपा।

एसोसिएशन के राज्य प्रधान सुरेन्द्र गौतम ने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों के साथ पानीपत में भी आन्दोलन आरम्भ हो गया है। मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

इन पर कर्मियों को उकसाने का आरोप :

सोनीपत से निलम्बित डॉ. चक्रवती, सीएमओ जींद कार्यालय से निलम्बित सर्जन डॉ. सुरेन्द्र गौतम पर पानीपत के कर्मचारियों को हड़ताल के लिए उकसाने व अस्पताल गेट पर मीटिंग करने का आरोप । बापौली सीएचसी के एएमओ डॉ. यतेन्द्र प्रधान, अहर सीएचसी के एएमओ डॉ. तेजपाल, सिवाह पीएचसी के एएमओ डॉ. रविन्द्र सिंह व डॉ. भावना, स्टाफ नर्स सुलोचना व रुचि व एएनएम गीता शामिल है।

स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा असर :

एनएचएम कर्मियों की हड़ताल का असर स्थायी कर्मचारियों पर रहा। कार्य दबाव में कर्मचारी हलकान दिखे। लेबर रूम से 14 नर्स ड्यूटी से नदारद रहीं। एकमात्र स्टॉफ नर्स हेमा डिलीवरी कराती दिखी। हड़ताल की वजह से कुछ एम्बुलेंस चल नहीं सकी। रूटीन टीकाकरण कार्य पर भी हड़ताल का असर दिखा।

स्थायी कर्मचारियों के अवकाश रद्द :

सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.आलोक जैन ने बताया कि एनएचएम कर्मियों की हड़ताल के कारण लम्बी छुट्टी पर गए स्थायी कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। कर्मचारियों से ड्यूटी पर लौटने की अपील की गई है।

चिंता नहीं, कर लेंगे नई भर्ती :

सीएमओ डॉ. इन्द्रजीत धनखड़ ने बताया कि एनएचएम कर्मियों को हड़ताल का अधिकार नहीं है। इसके बावजूद हड़ताल पर अडिग हैं। हड़ताल के लिए उकसाने वाले तथा हड़ताली कर्मचारियों के नाम व फोटो मुख्यालय भेज दिए गए हैं। हड़ताली कर्मचारियों को बर्खास्त कर, नई भर्ती करने में देर नहीं की जाएगी।

पुरानी कमेटी भंग, नई घोषित :

एनएचएम इम्पलाइज एसोसिएशन हरियाणा ने जिला पानीपत की कमेटी को भंग कर दिया है। राज्य प्रधान सुरेन्द्र गौतम ने बताया कि पीडब्ल्यूडी ऑफिस में हुई बैठक में नई कमेटी घोषित कर दी गई है। डॉ. यतेन्द्र प्रधान, स्टाफ नर्स सुलोचना महासचिव, एएनएम गीता उप प्रधान, डॉ. भावना कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार को मीडिया प्रभारी चुना गया है।

एक गुट हड़ताल से दूर :

एनएचएम इम्पलाइज एसोसिएशन हरियाणा, पानीपत शाखा का एक गुट हड़ताल के पक्ष में नहीं है। इस गुट के डॉ. सुदेश पाल ने बताया कि जिले में 400 से अधिक एनएचएम कर्मी हैं। हड़ताल पर मात्र 118 रहे। सीधा अर्थ, कर्मचारी हड़ताल नहीं चाहते। प्रदेश सह सचिव हरिओम देसवाल भी इसी गुट में शामिल बताए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.