कुराना में नाले में मिला भ्रूण
पानीपत: कुराना गांव में बृहस्पतिवार को पंचायत के नाले में चार महीने का भ्रूण मिला। इससे ग्रामीणों
By Edited By: Published: Fri, 06 Jan 2017 01:23 AM (IST)Updated: Fri, 06 Jan 2017 01:23 AM (IST)
पानीपत: कुराना गांव में बृहस्पतिवार को पंचायत के नाले में चार महीने का भ्रूण मिला। इससे ग्रामीणों में कौतूहाल रहा।
घटना दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे की है। कुराना गांव के नाले में ग्रामीणों ने चार महीने का भ्रूण पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने भ्रूण को सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। थाना मतलौडा प्रभारी धर्मबीर खर्ब ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव में दाई व अन्य कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें