Move to Jagran APP

सिविल सर्जन पानीपत समेत आठ के तबादले

जागरण संवाददाता, पानीपत राज्यपाल के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग हरियाणा सरकार ने सिविल सर्जन पानीपत

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 May 2017 03:00 AM (IST)Updated: Wed, 24 May 2017 03:00 AM (IST)
सिविल सर्जन पानीपत समेत आठ के तबादले
सिविल सर्जन पानीपत समेत आठ के तबादले

जागरण संवाददाता, पानीपत

loksabha election banner

राज्यपाल के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग हरियाणा सरकार ने सिविल सर्जन पानीपत डॉ. इंद्रजीत धनखड़ समेत आठ के तबादले कर दिए हैं। डॉ. धनखड़ को करनाल का सिविल सर्जन बनाया गया है। उन्होंने इसकी पुष्टि भी की है। सीएमओ सिविल अस्पताल अंबाला डॉ. योगेश को पानीपत का सिविल सर्जन बनाकर भेजा गया है।

प्रिंसीपल सेक्रेटरी, स्वास्थ्य विभाग हरियाणा सरकार, अमित झा ने तबादलों की सूची जारी की है। सूची के मुताबिक करनाल के सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा को राजकीय फैमिली वैलफेयर सेंटर रोहतक, रेवाड़ी के सिविल सर्जन डॉ. बाल किशन राजौरा को सिविल सर्जन गुरुग्राम, सीएमओ सिविल अस्पताल फरीदाबाद डॉ. गोविंद राम गुप्ता को सिविल सर्जन सिरसा, सीएमओ सिविल अस्पताल कैथल डॉ. पूनम जैन को सिविल अस्पताल अंबाला, सिविल सर्जन फतेहाबाद डॉ. अशोक चौधरी को करनाल का सिविल सर्जन बनाया गया है।

स्टेट बैक्टीरियोलॉजिस्ट करनाल डॉ. चंद्रप्रकाश को सिविल अस्पताल सोनीपत का सीएमओ बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.