मम्मी कहकर नशीला पदार्थ सुंघाया, बालियां और अंगूठी उड़ाई
जागरण संवाददाता, पानीपत : आठ मरला चौक के पास दो ठगों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला की
जागरण संवाददाता, पानीपत : आठ मरला चौक के पास दो ठगों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला की सोने की बालियां और अंगूठी उड़ा लीं। महिला अचेत हो गई थीं। अपनी बहन के घर पहुंची, तब जाकर ठगी का पता चला।
दिल्ली के संत नगर निवासी शोमा देवी ने बताया कि वह अपनी बहन के पास सतकरतार कालोनी में आई थी। जाटल रोड स्थित कश्यप कालोनी में उसका प्लॉट है। वह अपना प्लॉट देखने कश्यप कालोनी गई थी। वहां से ऑटो में आठ मरला चौक पर पहुंची। ऑटो से उतर कर आठ मरला मार्केट की तरफ जाने लगी तो दो लड़के आए। उनमें से एक की उम्र 21-22 व दूसरा करीब 15 साल का था। वे मम्मी-मम्मी कह कर उससे बातें करने लगे। बातों-बातों में बहकाकर मंदिर के सामने वाली गली में पार्क में पास ले गए। वहां रुमाल सूंघा दिया, जिससे वह अचेत हो गई। रुमाल में नशीला पदार्थ था। इसके बाद दोनों वहां से चले गए। वह अपनी बहन कुलवंत कौर के घर चली गई। वहां जाकर देखा तो कानों की बालियां और अंगूठी नहीं थी। दोनों लड़कों को काफी ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं चला। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
पाथरी मेले में चेन चोरी
पानीपत : पाथरी मेले में महिला के गले से चेन चोरी कर ली। कैथल जिले के गुलियाना गांव निवासी राममेहर ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा कारागार विभाग करनाल में वार्डर है। 21 जून को वह और उसकी पत्नी सुमन बाला पाथरी मेले में गए थे। माता के दर्शन के लिए लाइन में खड़े थे। अज्ञात चोरी उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन तोड़ कर ले गया। मतलौडा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया।