इब्राहिम लोधी का मकबरा देखा
जागरण संवाददाता, पानीपत : आइबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के इतिहास संकाय की छात्राओं ने इब्राहि
जागरण संवाददाता, पानीपत : आइबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के इतिहास संकाय की छात्राओं ने इब्राहिम लोदी के मकबरे का अवलोकन किया। छात्राओं ने ऐतिहासिक जानकारियां जुटाई। विभागाध्यक्ष डॉ. रामेश्वर दास ने बताया कि इब्राहिम लोधी का मकबरा पुरातात्विक स्मारकों में अनूठा है। यह मुगल शासक बाबर व दिल्ली सल्तनत के इब्राहिम लोधी के बीच हुए प्रथम युद्ध का प्रतीक है। मकबरे में सुल्तान इब्राहिम लोधी की कब्र है। लाखौरी ईटों से निर्मित कब्र एक ऊंचे आयताकार मंच पर स्थापित है। ब्रिटिश सरकार ने 1866 में इस मकबरे का पुनरुद्धार कराया था। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने 1919 में इस मकबरे को संरक्षित घोषित कर दिया। प्रो. राजू बतरा ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर सोनम, मोनिका, दीपा, काजल, किरण, पूजा, अंजू, मीनाक्षी व रेणू मौजूद रहीं।