Move to Jagran APP

मकान, गोदाम, खेत में लगी आग, लाखों का नुकसान

जागरण संवाददाता, पानीपत : अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया। ज्योति क

By Edited By: Published: Sat, 15 Oct 2016 03:04 AM (IST)Updated: Sat, 15 Oct 2016 03:04 AM (IST)
मकान, गोदाम, खेत में लगी आग, लाखों का नुकसान

जागरण संवाददाता, पानीपत : अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया। ज्योति कालोनी स्थित कॉटन वेस्ट के गोदाम में आग लग गई। पिछले वर्ष दिवाली के समय गोदाम में आग लग गई थी। राजीव कालोनी के एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। उस समय परिवार के सदस्य जगराते में गए हुए थे। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। चंदौली गांव के खेतों में आधा एकड़ धान की फसल जल गई।

loksabha election banner

करनाल के मोहन लाल और नरेश पिछले पांच वर्षो के कॉटन वेस्ट का काम कर रहे हैं। दोनों बिचपड़ी चौक के पास ज्योति कालोनी के गोदाम में वेस्ट का काम करते हैं। बृहस्पतिवार शाम गोदाम बंद करके दोनों घर चले गए। अगले दिन सुबह करीब 5 बजे पड़ोसी ने फोन से गोदाम में आग लगने की सूचना दी। दोनों गोदाम पर पहुंचे। आग के बारे में फायर ब्रिगेड को सूचित किया। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। आग के भयावह रूप देखकर एक के बाद एक फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। 10 फायर ब्रिगेड ने करीब छह घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया।

रुक-रुक कर सुलगती रही आग : आग कॉटन वेस्ट में लगी हुई थी। दमकलकर्मी वेस्ट के ढेर पर पानी की बौछार करते रहे, तब तक आग बुझ जाती। कुछ देर बाद फिर से आग सुलगने लगती। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी समय लगा। पानी डालने के बाद वेस्ट के ढेर को कुछ फैलाकर पानी डाला गया, तब जाकर आग पर काबू पाया।

गोदाम की छत गिर गई : आग की लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थी। आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सांस के रोगियों को सबसे अधिक परेशानी हुई। गोदाम की सीमेंट की चद्दर की छत थी। आग की तपन से चद्दर चटक कर जमीन पर गिर गई। बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई।

शार्ट सर्किट से तो नहीं लगी आग : गोदाम के साथ ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। गोदाम में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी होगी, फिर भी जांच के बाद वास्तविकता का पता चल सकेगा। बताया जाता है कि पिछले वर्ष भी दीवाली के आसपास गोदाम में आग लग गई थी। उस समय भी काफी नुकसान हुआ था।

परिवार जगराते में, मकान में लगी आग

पानीपत : कुटानी रोड स्थित पहलवान चौक के पास अशोक विहार कालोनी के एक मकान में आग लग गई। अशोक विहार निवासी कृष्णा अपने परिवार के सदस्यों के साथ बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे जगराते में गई थी। अल सुबह 2:30 बजे परिवार के सदस्य वापस लौटे तो देखा कि मकान में आग लगी हुई है। फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने से मकान में रखा सामान जल गया। शुक्रवार सुबह किला चौकी पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। आग लगने के कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिर भी पुलिस की जांच के बाद आग लगने की वजह का पता चल सकेगा।

आधा एकड़ धान जली : चंदौली गांव के खेतों में आग लगने से धान की आधा एकड़ फसल जल गई। किसान जयसिंह ने बताया कि उसने खेत में धान लगा रखी है। खेत में से बिजली की तार गई हुई हैं। दो-चार दिन पहले मजदूरों से धान कटाई कराई थी। शुक्रवार दोपहर बाद बिजली के तार आपस में टकरा गए और चिंगारी निकल कर कटी हुई धान में जा गिरी। धान ने आग पकड़ ली। धुएं को देखकर आस-पड़ोस के किसान इकट्ठे हो गए। किसानों ने पानी आदि डाल कर आग पर काबू पाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.