किशोरी को सौतेला पिता भी डंडों से पीटता था
जागरण संवाददाता, पानीपत: दुष्कर्म पीड़ित किशोरी को उसके सौतेले पिता डंडों से पीटते थे। मां भ
जागरण संवाददाता, पानीपत: दुष्कर्म पीड़ित किशोरी को उसके सौतेले पिता डंडों से पीटते थे। मां भी पिता की ही तरफदारी करती थी। दोनों उससे प्यार नहीं करते थे। वह बाहर खेलने जाती थी तो पिता गुस्सा होते और विरोध करती तो डंडों से मारा जाता। सौंधापुर स्थित बाल अनाथालय में रह रही किशोरी ने बताया कि उसके पिता की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। इसके बाद से मां ने दूसरी शादी कर ली और तभी से उसके साथ मारपीट होती रही। कई महीने पहले वह हनुमान कालोनी की कमला के मकान में रात को सो रही थी तभी उसकी मां और पिता उसे छोड़कर चले गए। इसके बाद से मकान मालकिन कमला व उसके बेटे ने उस पर अत्याचार किया गया। उसे माता-पिता के पास नहीं जाना है। वे अच्छे नहीं हैं।
बाल कल्याण समिति के सदस्य अनाथालय पहुंचे
जिला बाल कल्याणा समिति के सदस्य एडवोकेट अजीत सिंह दहिया और हरिदास शास्त्री शनिवार को बाल अनाथालय पहुंचे और दुष्कर्म पीड़ित किशोरी का कुशल क्षेम पहुंचा। अनाथालय के संचालक अमरजीत सिंह नरवाल ने बताया कि किशोरी के स्वास्थ्य में सुधार है और उसने बच्चों के साथ खेलना शुरू कर दिया है।
किशोरी के माता-पिता को ढूंढा जा रहा है
महिला थाना प्रभारी कविता का कहना है कि किशोरी को हनुमान कॉलोनी की कमला और उसके बेटे सुनील के पास छोड़कर उसके माता-पिता फरार हो गए थे। इसके बाद ही किशोरी के साथ ज्यादती हुई। किशोरी के गुप्तांग जला दिए गए। किशोरी के माता-पिता की तलाश की जा रही है। इस मामले में आरोपी सुनील और कमला जेल भेजा जा चुका है।