चढ़ने लगा पारा, अब रात में बढ़ेगा तापमान
जागरण संवाददाता, पानीपत : मौसम में बदलवा की बयार शुरू हो गई है। लगातार तेज धूप निकलने के का
जागरण संवाददाता, पानीपत :
मौसम में बदलवा की बयार शुरू हो गई है। लगातार तेज धूप निकलने के कारण दिन का तापमान बढ़ने लगा है। जबकि शाम को बदली छाने के चलते रात में पारा चढ़ना शुरु हो गया है। बदलाव के बीच तापमान अधिकतम 28 डिग्री तथा न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बंसत के मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। अब रात और दिन की ठंड खतम होने के कगार पर है। तापने के लिए धूप का इंतजार करने वालों की संख्या भी कम हो गई है। पार्को में सुबह शाम सैर करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि 21 फरवरी तक राज्य में मौसम परिवर्तनशील तथा तापमान में हल्की बढ़ोतरी व बाद में तापमान में गिरावट संभावित है। 19-20 फरवरी को कहीं-कहीं अधिक बादल, तेज हवाएं चलने की संभावना है। लगातार दिन और रात में तापमान बढ़ने से कीट बढ़ने का खतरा अधिक होता है। मौसम के बदलाव के साथ ही अब मच्छर भी बढ़ने शुरू हो गए हैं।