ड्यूटी से नदारद रहा बुकिंग क्लर्क
जागरण संवाददाता, पानीपत : महिला को नकली नोट देने वाला बुकिंग क्लर्क शनिवार को ड्यूटी से
जागरण संवाददाता, पानीपत : महिला को नकली नोट देने वाला बुकिंग क्लर्क शनिवार को ड्यूटी से नदारद रहा। उसको दोपहर 2 बजे ड्यूटी पर आना था लेकिन नहीं आया। यात्रियों की सुविधा के लिए उनके स्थान दूसरे कर्मचारी को काउंटर पर बैठाया गया। जीआरपी नकली नोट मिलने से इंकार कर रही है। वाणिज्य निरीक्षक ने रिपोर्ट नहीं दी है। रिपोर्ट आने के बाद वास्तविकता का पता चल सकेगा।
बता दें कि शुक्रवार शाम को एक महिला ने मुंबई का टिकट लेने के लिए बुकिंग क्लर्क राकेश पांचाल को 2000 का नोट दिया। क्लर्क ने खुले रुपये मांगे। महिला ने 500 का नोट दे दिया। टिकट के साथ 500 में से बकाया पैसे वापस दे दिए। आरोप है कि महिला ने 2000 रुपये वापस मांगे तो बुकिंग क्लर्क ने नकली नोट दे दिया। हंगामा होने पर क्लर्क काउंटर छोड़ कर फरार हो गया था। वहीं, जीआरपी का कहना है कि शिकायत मिलने पर बुकिंग काउंटर पर गए थे। काउंटर का केश चेक किया तो ठीक मिला। न तो क्लर्क के पास नकली नोट मिला और न ही केश में नकली नोट था।
शनिवार को रेलवे स्टेशन पर नकली नोट की चर्चा रही। बुकिंग क्लर्क की दोपहर 2 बजे से ड्यूटी थी। वह ड्यूटी पर नहीं आया। सूत्रों के मुताबिक क्लर्क ने छुट्टी के लिए आवेदन भी नहीं दिया था। इसलिए उसकी गैर हाजिरी लगाई गई। वाणिज्य निरीक्षण मामले की जांच कर रहे हैं। क्लर्क ड्यूटी पर नहीं आया। उनके आने के बाद पूछताछ होगी, तब जाकर सच्चाई का पता चल सकेगा। स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर का कहना है कि इंक्वायरी रिपोर्ट नहीं आई है।
ट्रांसफर के लिए बोला
नकली नोट का मामला सामने आने पर स्थानीय अधिकारी हैरान हैं। सूत्रों के मुताबिक एक अधिकारी ने उच्चाधिकारियों से क्लर्क के ट्रांसफर का आग्रह किया है, क्योंकि चार माह पहले बुकिंग क्लर्क पर ओवर चार्जिग का आरोप लगा था।