Move to Jagran APP

सुशासन का मंत्र, संगठन को मजबूत

जागरण संवाददाता, पानीपत : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की पहले दिन की बैठक में शाम होते-होते

By Edited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 02:40 AM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 02:40 AM (IST)
सुशासन का मंत्र, संगठन को मजबूत
सुशासन का मंत्र, संगठन को मजबूत

जागरण संवाददाता, पानीपत : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की पहले दिन की बैठक में शाम होते-होते साफ हो गया कि संगठन को अभी और मजबूत करने की जरूरत है। सुशासन पर भी विचार हुआ। दीनदयाल विस्तारक योजना की बूथ स्तर तक कमेटी गठित कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की नसीहत जिलाध्यक्षों को दी गई। जो प्रस्ताव तैयार हुए, उस पर सोमवार को प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक में चर्चा होगी।

loksabha election banner

सेक्टर 25 स्थित बाइपास रोड पर होटल डेज में सुबह कोर कमेटी की बैठक हुई। तीन माह पहले हिसार की बैठक में उन्हें पंडित दीनदयाल शताब्दी विस्तारक योजना, मंगलसेन जयंती, समरसता दिवस व सुशासन दिवस का जो होमवर्क दिया था, उसकी रिपोर्ट कार्ड जिलाध्यक्षों ने बारी बारी से अध्यक्ष सुभाष बराला के समक्ष पेश की। दीनदयाल विस्तारक योजना में छह माह व एक वर्ष के लिए चुने गए कार्यकर्ताओ को शताब्दी विस्तारक के नाम से जाना जाएगा। 15 दिन वाले कार्यकर्ताओं को अल्प कालीन विस्तारक नाम दिया गया है। मई 2017 में इन कार्यकर्ताओ का प्रशिक्षण हरियाणा के किसी जिले में लगेगा। कार्यभार सौंपने के बाद एक से 15 जून तक बूथ स्तर तक ये अभियान चलेगा। इतना ही नहीं, इन कार्यकताओं को दूसरे शक्ति केंद्रों (विधानसभा) में भेजा जाएगा।

राष्ट्रीय महामंत्री का चक्रीय प्रवास

भाजपा संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री वी सतीश फरवरी 2017 में हरियाणा में प्रवास करेंगे। तीन दिन के प्रवास में कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने का मंत्र देंगे।

समर्पण दिवस 11 फरवरी को

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को समर्पण दिवस के रूप में मनाई जाएगी। संगठन के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देंगे।

भीम एप का दिखाया डेमो

आर्य कॉलेज के डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में शाम 6:30 बजे टी ब्रेक के बाद दूसरे सत्र की बैठक में भीम एप का डेमो दिखाया गया। पार्टी पदाधिकारियों को कैशलेस के फायदे गिनाए गए। दस दिन के अंतराल पर जिला, मंडल व बूथ स्तर होने वाली बैठक में भी इसकी चर्चा अनिवार्य रूप से करेंगे। कार्यकर्ता छोर के अंतिम व्यक्ति तक कैशलेस ट्रांजेक्शन करने के लिए प्रेरित करेंगे।

मूक अभिनय से जल संरक्षण का संदेश

रात्रि भोज के बाद मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों ने ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी लुत्फ उठाया। सर्वप्रथम पंजाबी भंगड़ा की प्रस्तुति दी गई। उसके बाद मूक अभिनय के जरिए विद्यार्थियों ने जल संरक्षण का संदेश दिया। इस प्रस्तुति पर अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में पुरस्कार बटोर चुकी टीम राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुति देगी। रसिया डांस में होली खेले नंद के लाल.गीत पर नृत्य की प्रस्तुति देकर शाबाशी बटोरी। जिलाध्यक्ष प्रमोद विज ने बच्चों को 51000 इनाम देने की घोषणा की। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री मनोहर लाल बच्चों के साथ ग्रुप फोटो करवाने के लिए मंच पर पहुंच गए। प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया ने दोनों सत्रों में मंच का संचालन किया।

मंत्री जो आए बैठक में

कैप्टन अभिमन्यु

कविता जैन

मनीष ग्रोवर

कृष्णलाल पंवार

राव नरवीर सिंह

कृष्ण बेदी

ओम प्रकाश धनखड़

रामबिलास शर्मा

अनिल विज

नायब सैनी

विपुल गोयल

कर्णदेव कंबोज

मुख्य संसदीय सचिव

सरदार बख्शीश सिंह

कमल गुप्ता

श्याम सिंह राणा

सीमा त्रिखा

सांसद ने किया स्वागत : करनाल लोकसभा के सांसद अश्विनी चोपड़ा भी निर्धारित समय से पहले कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे। मेजबान होने के नाते मंच पर मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को बुके भेंट किया। सांसद पहली बार प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक में शामिल हुए। यहां तक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब 22 जनवरी 2015 को पानीपत आए थे, तब उस कार्यक्रम से दूरी बनाए रखा था।

एस्कार्ट रह गई रेस में पीछे

रात 10:20 बजे कार्यक्रम की समाप्ति के बाद पहले सीएम की गाड़ी रवाना हुई। शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा सहित कई मंत्रियों को शादी समारोह में शामिल होना था। देर ज्यादा होने से चालक ने स्पीड में गाड़ी दौड़ा दी। एस्कार्ट गाड़ी रेस में पीछे रह गई।

वंदेमातरम से बैठक शुरू

होटल डेज में बैठक शुरू होने से पहले भिवानी व फरीदाबाद में मिली जीत की बधाई कार्यकर्ताओं को दी गई। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। सभी 57 डेलीगेट्स ने बैठक शुरू होने से पहले राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम गया।

जलेबी के स्वाद में गिले शिकवे होटल में प्रथम सत्र जैसे ही खत्म हुआ, जिलाध्यक्ष व पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी लंच के लिए बाहर निकले। सोनीपत के कार्यकर्ता मौका पाकर दो डिब्बों में जलेबी लिए अध्यक्ष के पास पहुंच गए। गोहाना की मशहूर जलेबी का स्वाद चखने के लिए बार-बार आग्रह किया। इस बीच जो कार्यकर्ता गिले शिकवे लेकर आए उन्हें भी गौर से सुना। नाराजगी को दूर करने का भरोसा दिया ।

बैठक में जो देर से आए

-प्रदेश मीडिया प्रभारी व उपाध्यक्ष राजीव जैन बैठक शुरू होने से 11 मिनट विलंब से पहुंचे।

-वीर कुमार यादव 11:14 बजे होटल पहुंचे।

-झज्जर के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल 11:17 बजे पहुंचे।

-महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष निर्मल बैरागी 11:30 बजे होटल में पहुंचीं।

-करनाल के विधायक भगवान दास कबीरपंथी भी बैठक में पहुंचे। प्रदेश में ये इकलौते विधायक है, जो भाजपा के जिलाध्यक्ष भी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.