पुलिस की निगेहबानी में फल-फूल रही भांग के पौधों की बगिया
विजय गाहल्याण, पानीपत: थाना शहर के सामने और डीएसपी शहर के कार्यालय से महज बीस कदम दूर पुलिस
विजय गाहल्याण, पानीपत: थाना शहर के सामने और डीएसपी शहर के कार्यालय से महज बीस कदम दूर पुलिस क्वार्टरों के बाहर पुलिस की निगहेबानी में भांग (नशीले पदार्थ) की बगिया फल-फूल रही है। यहां से हर रोज डीएसपी से लेकर सैकड़ों पुलिसकर्मी गुजरते हैं। उनकी नजर भांग के पौधों पर भी पड़ती होगी लेकिन किसी ने भी इन पौधों को नष्ट करवाने की जहमत नहीं उठाई है। यहां पर 65 पुलिसकर्मियों के क्वार्टर हैं। उनके बच्चे भी यहीं पर खेलते हैं। अगर गलती से कोई बच्चा भांग के पौधे के पत्तों को चबा गया तो उसके लिए प्राणघातक तक हो सकती है।
गाड़ियों के लिए पहरा, नशेड़ियों पर ध्यान नहीं : थाना शहर से सटे गेट के पास सुबह से लेकर शाम तक होमगार्ड के दो जवानों का कड़ा पहरा है, ताकि कोई संदिग्ध व्यक्ति वाहन अंदर न ले जाए। या फिर थाने में शिकायत लेकर आने वाले लोगों के वाहन चोरी न हो जाए। हालांकि शाम होते ही यहां पर नशेड़ी भांग को तोड़कर ले जाते हैं। उन पर किसी की नजर नहीं जाती है। इसी वजह से नशेड़ी बेखौफ हैं।
वर्जन
अगर किसी बच्चे ने भांग के पौधे के ज्यादा पत्ते चबा लिए तो इससे उसे उल्टी हो जाएगी। नशे से आंखें नहीं खुल पाएंगी। यह जानलेवा भी हो सकता है। भांग के पौधे रिहायशी क्षेत्र के आसपास नहीं होने चाहिए।
डॉ. अमित कुमार, इंचार्ज शहरी स्वास्थ्य केंद्र-25
वर्जन
पुलिस क्वार्टर के पास भांग के पौधे उगे होने की जानकारी नहीं है। ऐसा है तो पौधे उखाड़ दिए जाएंगे। भविष्य में भी यहां की सफाई ठीक से कराई जाएगी।
आत्माराम लांबा, डीएसपी शहर।