हैंडबाल व खोखो में छाई आर्य गर्ल्स की टीम
जागरण संवाददाता, पानीपत : स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में शनिवार को लड़कियों के अंडर 14 वर्ग
जागरण संवाददाता, पानीपत : स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में शनिवार को लड़कियों के अंडर 14 वर्ग में हैंडबाल, टेबल टेनिस, हॉकी, खोखो, वालीबॉल व बास्केटबॉल के मुकाबले करवाए गए। हॉकी, हैंडबॉल व खोखो में आर्य गर्ल्स की टीम छाई रही। विजेता टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में अलग अलग जगहों पर विभिन्न खेलों के मुकाबले कराए गए। आर्य बाल भारती स्कूल में अंडर 14 वर्ग में खो खो की प्रतियोगिता हुई। आर्य गर्ल्स ने जीडी गोयनका को 8-7 अंकों से पराजित कर बाजी मार ली। तीसरे स्थान के लिए एसडीवीएम व जीडीआर के बीच रोचक मुकाबला हुआ। एसडीवीएम 13-15 अंकों से विजयी रहा। शिवाजी स्टेडियम में अंडर 14 वालीबाल प्रतियोगिता कराई गई। जीएसएसएस आसनकलां से एक ही टीम पहुंची। बास्केटबाल में सर छोटूराम हैरिटेज स्कूल प्रथम, डीएवी हुडा द्वितीय व डीएवीपीपीएस तीसरे स्थान पर रहा। आर्य गर्ल्स स्कूल में आयोजित अंडर 14 योगा प्रतियोगिता में आर्य गर्ल्स से पांच, मिलेनियम व बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल से एक-एक खिलाड़ी चुने गए। ये जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
हॉकी में 3-0 से विजयी
लड़कियों के अंडर 14 प्रतियोगिता में आर्य गर्ल्स व जीजीएसएसएस मॉडल टाउन के बीच मैच खेला गया। आर्य गर्ल्स की टीम 3-0 से जीत हासिल की। हैंडबाल में आर्य गर्ल्स ने ऋषिकुल स्कूल अहर को 9-6 से पराजित किया।
वालीबाल में एक टीम
अंडर 14 वालीबाल प्रतियोगिता में एक ही टीम पहुंची। बिना मैच खेले उसे क्वालीफाइ कर दिया गया। तंदुरुस्ती के लिए योग का जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है। पानीपत ब्लॉक में निजी व सरकारी स्कूलों की संख्या अन्य ब्लॉकों के मुकाबले अधिक है। प्रतियोगिता में चार ही टीमें पहुंची।