अंबाला में 80 NRI ने घरों में बिताए 28 दिन, बाहर निकलने की अभी नहीं मिलेगी NOC
अंबाला जिले में विदेश से लौटे करीब 1379 लोग हैं इन लोगों के घरों पर नोटिस भी चस्पा दिया है। वहीं लोगों से घर में नहीं जाने की अपील की है।
अंबाला शहर [कपिल कुमार] अंबाला जिले में विदेश से लौटे लोगों को घरों से बाहर आने के लिए एनओसी नहीं मिलेगी। जिन लोगों का क्वांरटाइन समय पूरा हो चुका है, इन लोगों को भी इंतजार करना होगा। शासन से आदेश मिलने के बाद लोगों को एनओसी मिलेगी। इसके लिए मुख्यालय में अधिकारियों से वार्ता जारी है। जिले में कोरोना आशंकित मरीजों की संख्या लगातार बढ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक 66 आशंकित मरीजों के नमूने लिए हैं। इसमें 4 आशंकित मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटीव मिली है।
वहीं दिल्ली में तब्लीगी मरकज में शामिल लोगों का पता करने के लिए मस्जिदों में छापेमारी जारी है। वहीं विदेश से लौटे लोगों को 28 दिन के क्वारंटाइन में रखा गया है। जिले में विदेश से लौटे करीब 1379 लोग हैं, इन लोगों के घरों पर नोटिस भी चस्पा दिया है। वहीं लोगों से घर में नहीं जाने की अपील की है। यहां तक नगर निगम, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम दिन में 4 बार घरों की जांच करने को पहुंच रही है। इसमें देखा जाता कि क्वारंटाइन का पोस्टर हटाया, तो नहीं है।
यदि विदेश से लौटा व्यक्ति घर से बाहर घूमता हैं, तो कानूनी कार्रवाई भी की जाती है। ऐसे में लोग अपने घरों में कैद हैं। वहीं स्वाथ्य विभाग के 28 दिन का समय पूरा करने में लगे हैं। इसमें करीब 90 लोगों का 28 दिन का समय भी पूरा हो चुका है, लेकिन अभी किसी को भी घर से बाहर आने की एनओसी नहीं मिली है। इसके लिए शासन से दो से तीन दिन में निर्देश मिलेगी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग लोगों के स्वास्थ की जांच करेगा। इसके बाद घर से बाहर जाने के लिए एनओसी मिलेगी। ऐसे में 28 दिन का समय पूरा होने वालों को भी इंतजार करना होगा।
---जिले में करीब 1379 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। इसमें कुछ लोगों का 28 दिन का समय पूरा हो चुका है। लेकिन अभी घर से बाहर जाने की एनओसी नहीं मिलेगी। इसके लिए आला अधिकारियों से बातचीत के बाद कोई फैसला लिया जाएगा।
डॉ.कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला शहर